16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा आईटीआई में लगेगा भेल अंग्रवाल समाज का खान पान मेला

गोविंदपुरा आईटीआई में लगेगा भेल अंग्रवाल समाज का खान पान मेला

Published on

भोपाल

श्री अग्रसेन जयंती से पूर्व मनाया जाने वाला भेल अग्रवाल समाज का बहु-प्रतीक्षित खान-पान मेला धूम-धाम से रविवार को गोविन्दपुरा में दोपहर 2 बजे से आईटीआई ऑडिटोरियम गोविंदपुरा में मनाया जायेगा। समाज के अध्यक्ष आर के गुप्ता एवं महासचिव सुरेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया इस खान-पान मेले में समाज की महिलाओं द्वारा विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के गेम भी आकर्षण का केंद्र होंगे । अग्रसेन जयंती समारोह की इस श्रृंखला में भेल अग्रवाल समाज द्वारा प्रथम बार श्री अग्रसेन महाराज की विशाल भव्य शोभायात्रा 14 अक्टूबर को धूमधाम से रथ एवं बैंड बाजे के साथ कुबेर डेयरी सोनागिरि से निकाली जाएगी जो तुरंत महादेव मंदिर इन्द्रपुरी में समाप्त होगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विजय अग्रवाल चेयरमैन नर्मदा इंडस्ट्री एवम आर सी गुप्ता जी,चेयरमैन ईशान इंडस्ट्री होंगे । महासचिव सुरेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती का मुख्य कार्यकम 15 अक्टूबर को भेल के सांस्कृतिक भवन में मनाया जायेगा । कार्यक्रम के अंत मे समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जायेगा साथ ही लद्दाख में विश्व की उच्चतम ऊंचाई 11000 फीट पर कड़ाके की ठंड एवं विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद सफलतापूर्वक मेराथन करने वाले भोपाल अग्रवाल समाज के गौरव जयंत अग्रवाल, निखिल एवं रितेश मित्तल को भी इस समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...