भोपाल
लगभग 12 वर्षों से लंबित अवधपुरी की बहुप्रतीक्षित सड़क जो कि एमजीएम स्कूल से 11 मील बायपास तक जाने वाली मास्टरप्लान की सड़क का भूमि पूजन गोविन्दपुरा की विधायक श्रीमति कृष्णा ग़ौर ने किया। इस कार्य में अवधपुरी परिक्षेत्र जनकल्याण महासमिति की भूमिका प्रमुख रही जिसने लगातार चार बरसों से अवधपुरी में मास्टरप्लान की इस सड़क के लिए संघर्ष किया। लगभग 9 करोड़ से बनने वाली इस सड़क के भूमि पूजन मेंविधायक के साथ साथ बी शक्ति राव पार्षद वार्ड 60 एवं श्रीमति मधु शिवनानी पार्षद 61 के अलावा भारतीय जनता पार्टी के मण्डल के विभिन्न कार्यकर्ता एवं अवधपुरी महासमिति के अध्यक्ष रमन तिवारी , उपाध्यक्ष सोहन सिंह राजपूत सहित महासमिति कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
