10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलजडेजा के बाद कंगारुओं पर बरपा कोहली-राहुल का कहर... जबड़े से खींच...

जडेजा के बाद कंगारुओं पर बरपा कोहली-राहुल का कहर… जबड़े से खींच लाए जीत

Published on

चेन्नई,

भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज जीत के साथ शानदार अंदाज में किया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस वर्ल्ड कप में कंगारू टीम का भी यह पहला ही मैच था.

मुकाबले में पहले स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम को 199 रनों पर ढेर किया. जडेजा ने 3 और कुलदीप ने 2 विकेट झटके. इसके बाद भारतीय टीम को 200 रनों का आसान लक्ष्य मिला, लेकिन एक समय यह भी नामुमकिन लग रहा था.

टॉप-3 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके
दरअसल, भारतीय टीम ने शुरुआती 2 ओवर में दो रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके. तीनों स्टार प्लेयर जीरो पर आउट हुए. इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और कंगारू टीम को पस्त करके ही माने.

कोहली-राहुल ने की 165 रनों की साझेदारी
शुरुआती तीन विकेट 2 रनों पर ही गिरने के बाद फैन्स को लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं होगा. ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना काफी ज्यादा थी. ऐसे में कोहली ने 116 गेंदों पर 85 और राहुल ने 115 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर कंगारू टीम के जबड़े से जीत छीन ली. दोनों की पारियों के दम पर भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवाकर 41.2 ओवर में 201 रन बनाते हुए मैच जीत लिया.

मैच में कोहली और राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 165 रनों की शानदार पार्टनरशिप की. दोनों ने पूरी पारी में संभलते हुए बल्लेबाजी की. इसी बीच मौका मिलने पर तेजी से रन भी बटौरे. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट लिया.

ऑस्ट्रेलिया को 199 रनों पर किया ढेर
मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो शुरुआत में तो सही साबित होता दिख रहा था, लेकिन भारतीय स्पिनर्स के सामने गलत होता दिखा. टीम 27 ओवरों में 2 विकेट पर 110 रन बना दिए थे. मगर इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए और कंगारू टीम 49.3 ओवर में 199 रनों पर आकर ढेर गई.

टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. उनके अलावा डेविड वॉर्नर ने 41, मिचेल स्टार्क ने 28 और मार्नस लाबुशेन ने 27 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि भारतीय गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके. कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलता मिली.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...