भोपाल
इंद्रपुरी सी सेक्टर स्थित महावीर अपार्टमेंट में सीवर युक्त गंदे पानी की समस्या पिछले 10 महीने से लगातार बनी हुई है। वार्ड क्रमांक 67की पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा से कई बार शिकायतें की हैं। यहां के लोगों का कहना है कि पानी गंदा आ रहा है। नगर निगम ने सुधार कार्रवाई करने के नाम पर अनेक जगह सड़क खोद दी गई। ऐसा करने से गंदे पानी की समस्या तो दूर हुई नहीं सड़क पर गड्ढे हो गए और एक्सीडेंट होने लगे। इस संबंध में शिकायत पहले नगर निगम में की फिर पार्षद को बताया तत्पश्चात नगर निगम के उच्च अधिकारियों को बताया, फिर विधायक को भी बताया और सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत करीलेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। यहां यहां के रहवासी पिछले कई वर्षों से प्रॉपर्टी टैक्स एवं जलकर जमा कर दिया गया है।
