16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में ठोकी...

रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में ठोकी 7वीं ऐतिहासिक सेंचुरी

Published on

नई दिल्ली

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में शतक ठोकते ही इतिहास रच दिया। हिटमैन अब विश्व कप में सबसे ज्यादा सात शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ ‘क्रिकेट के भगवान ‘सचिन तेंदुलकर का छह शतकों का रिकॉर्ड भी टूट गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 36 वर्षीय रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 63 गेंद में सेंचुरी पूरी करते ही वह भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। रोहित शर्मा ने 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 84 गेंद में 131 रन बनाए। मैच की बात करें तो टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप का अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 272 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम टूर्नामेंट में आसानी से अपनी दूसरी जीत की ओर बढ़ते दिख रही है।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
छह वर्ल्ड कप खेलने वाले मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 44 पारियों में छह सेंचुरी बनाई थी, लेकिन रोहित शर्मा ने अपने सिर्फ तीसरे ही विश्व कप की 20वीं पारी में सात शतक पूरे कर दिए। 2019 में इंग्लैंड की मुश्किल सरजमीं पर खेले गए विश्व कप में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड पांच शतक बनाए थे। किसी एक वर्ल्ड कप में यह सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड था।

वर्ल्ड कप से सबसे ज्यादा शतक
7 शतक- रोहित शर्मा (20 पारी)
6 शतक- सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
5 शतक- कुमार संगाकारा (35 पारी)
5 शतक- रिकी पोंटिंग (42 पारी)
4 शतक- डेविड वार्नर (18 पारी)

वर्ल्ड कप में सबसे तेज हजार रन (वनडे)
19- रोहित शर्मा
19- डेविड वार्नर
19- रोहित शर्मा
20- सचिन तेंदुलकर
20- एबी डीविलियर्स
21- विवियन रिचर्ड्स
21- सौरव गांगुली

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के
556 रोहित शर्मा
553 क्रिस गेल
476 शाहिद अफरीदी
398 ब्रैंडन मैकुलम
383 मार्टिन गप्टिल

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...