18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलयुवतियां नाच रहीं, फूल बरस रहे, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का अहमदाबाद में भव्य...

युवतियां नाच रहीं, फूल बरस रहे, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का अहमदाबाद में भव्य स्वागत, आपस में भिड़े फैंस

Published on

अहमदाबाद

भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में अपना तीसरा मैच खेलने पाकिस्तानी टीम गुजरात पहुंच चुकी है। अहमदाबाद के एक फाइव स्टार होटल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। पारम्परिक गुजराती परिधान चनिया चोली में सजी कुछ युवतियां इस दौरान नृत्य कर रहीं थीं। आसमां से फूल और गुब्बारे उड़ रहे थे। ढोल की थाप थी, लेकिन स्वागत का ये तरीका कुछ लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आया। अब सोशल मीडिया पर लोग गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के साथ-साथ बीसीसीआई की भी लानत-मलानत कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि खिलाड़ियों के सामने युवतियों को डांस करवाने की क्या जरूरत थी।

@Pun_Starr यूजर आईडी से ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो में लिखा गया है, ‘जब भीड़ ने हैदराबाद में डीजे के नारे को आगे बढ़ाते हुए ‘पाकिस्तान जीतेगा’, कहा था तो आईटी सेल वालों ने भीड़ को एंटी नेशनल कह दिया था। अब पाकिस्तानी टीम अहमदाबाद में है। यहां बीसीसीआई ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी करवाई। लड़कियां नाच रहीं हैं फूल बरसाएं जा रहे हैं। क्या बीसीसीआई भी एंटी नेशनल है?

अहमदाबाद में पुलिस मुस्तैद
भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा। पुलिस ने भारत-पाकिस्तान मैच के 50 नकली टिकट छापने और लोगों को तीन लाख रुपये में बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों में से तीन 18 वर्ष के हैं, जबकि चौथा 21 वर्ष का है। अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चैतन्य मांडलिक के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपियों ने पहले मैच का एक मूल टिकट खरीदा और फिर एक आरोपी की दुकान पर फोटोशॉप सॉफ्टवेयर का उपयोग करके उस मूल टिकट की स्कैन की गई कॉपी को संपादित करने के बाद लगभग 200 फर्जी टिकट प्रिंट किए।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...