18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलजितनी अल्लाह ने लिखी है उतनी मिलेगी, भारत के खिलाफ महामुकाबले से...

जितनी अल्लाह ने लिखी है उतनी मिलेगी, भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले बाबर आजम ने ऐसा क्यों कहा?

Published on

अहमदाबाद

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अपनी कप्तानी खोने का डर नहीं है, भले ही विश्व कप में उनकी टीम भारत से हार जाए। दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता में नया अध्याय जोड़ने के लिए तैयार हैं। इस बड़े मैच से पहले जब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से पूछा गया कि क्या वह इस मेगा इवेंट में अपनी कप्तानी को लेकर चिंतित हैं, अगर उनकी टीम भारत से हार जाती है तो फिर क्या होगा? दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही है। 28 वर्षीय बाबर आजम के जवाब में आत्मविश्वास सचमुच झलक रहा था।

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों में से एक ने बाबर को याद दिलाया कि भारत से हारने के बाद कई कप्तानों ने अपनी कप्तानी खो दी, तो उन्होंने एक शानदार जवाब दिया। बाबर बोले, ‘एक मैच से मेरी कप्तान नहीं जाएगी न मिली थी, जितनी अल्लाह ने लिखी है मिलेगी।’

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान 2022 में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था। आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर भारत से विस्थापित होने से पहले मेन इन ग्रीन हाल ही में विश्व में नंबर-1 वनडे टीम बन गई थी। इस ऐतिहासिक मैच को लेकर काफी चर्चा और उम्मीदें हैं। खासकर ये जानते हुए कि पाकिस्तान ने अब तक एकदिवसीय विश्व कप में भारत को कभी नहीं हराया है।

जब बाबर से भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दबाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह वरिष्ठ खिलाड़ियों का कर्तव्य है कि वे युवाओं को सलाह दें और चीजों को सरल रखते हुए गेंद दर गेंद खेलें। आजम ने कहा, ‘दबाव से निपटना अनुभव के साथ आता है। जब मैंने पहली बार भारत के खिलाफ मैच खेला तो मैं दबाव में था। सीनियर खिलाड़ियों का काम युवाओं को सही संदेश देना है। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, गेंद को देखो और खेलो।’

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...