16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलभारत-पाकिस्तान मैच में दिखा जंग से जुड़ा पोस्टर, इजरायल ने कहा- शुक्रिया...

भारत-पाकिस्तान मैच में दिखा जंग से जुड़ा पोस्टर, इजरायल ने कहा- शुक्रिया भारत

Published on

अहमदाबाद,

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक बार फिर ‘हमास और इजरायल’ के बीच जारी जंग ने एंट्री की है. सबसे पहले पाकिस्तानी टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ मैच में शतक जड़ने के बाद इस जंग को याद दिलाया था.

अब दूसरी बार इस ‘हमास-इजरायल जंग’ ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के दौरान दूसरी बार वर्ल्ड कप में एंट्री की. दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार (14 अक्टूबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया.

वायरल पोस्ट पर इजरायल ने कहा- धन्यवाद भारत
इसी मुकाबले के दौरान एक दर्शक को स्टैंड में एक पोस्टर लहराते हुए दिखाया गया. उसका फोटो भी काफी वायरल हो रहा है. उस दर्शक ने पोस्टर में लिखा, ‘भारत आतंक के खिलाफ इस जंग में इजरायल के साथ खड़ा है.’ पोस्टर में दर्शक ने नीचे अपना भी नाम लिखा.

इसी पोस्टर वाले फोटो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @siddhantvm अकाउंट से शेयर किया. इस पर इजरायल ने भी जवाब दिया. हमास के खिलाफ जंग लड़ रहे इजरायल ने जवाब में तिरंगा और दिल की इमोजी लगाते हुए लिखा- धन्यवाद भारत.

रिजवान ने गाजा के लोगों को शतक समर्पित किया था
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 10 अक्टूबर को हैदराबाद में मुकाबला खेला था. इस मैच में रिजवान ने 131 रनों की शतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान को 6 विकेट से जीत दिलाई थी. इस मैच के अगले दिन ही रिजवान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी.

इस पोस्ट के जरिए रिजवान ने अपने शतक को गाजा पट्टी के लोगों को समर्पित किया था. तब रिजवान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘यह (शतक) गाजा में हमारे भाई और बहनों के लिए हैं. इस जीत में योगदान देकर बेहद खुश हूं. इसका क्रेडिट पूरी टीम और खासकर अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को जाता है. शानदार मेजबानी और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का आभारी हूं.’

दोनों तरफ अभी तक करीब 3 हजार लोगों की मौत
हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए थे जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे. तब से, हमले में इजरायल में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि इजरायली जवाबी हवाई हमलों में गाजा में 1,530 से अधिक लोग मारे गए हैं. इजरायल ने दावा किया है कि इजरायल के अंदर लगभग 1,500 हमास आतंकवादी मारे गए.

बता दें कि इजरायल ने शुक्रवार को गाजा में रहने वाले लोगों को 24 घंटे के भीतर गाजा छोड़ने का आदेश दिया था. हमास के ठिकानों पर इजरायल लगातार बमबारी कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 400,000 से अधिक गाजावासियों को पट्टी के दक्षिणी भाग में ले जाया गया है. इजरायली सेना अब गाजा में चारों तरफ से ग्राउंड ऑपरेशन करने की तैयारी में है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...