16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलशोएब अख्तर को सचिन से पंगा लेना पड़ा भारी... मिला तगड़ा जवाब,...

शोएब अख्तर को सचिन से पंगा लेना पड़ा भारी… मिला तगड़ा जवाब, सहवाग बोले- हमसे सीखो मेहमाननवाजी

Published on

अहमदाबाद,

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की. 14 अक्टूबर (शनिवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैट में पाकिस्तानी टीम महज 191 रनों पर सिमट गई. जवाब में भारत ने इस आसान से टारगेट को 31वें ओवर में हासिल कर लिया. भारतीय टीम की वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार आठवीं जीत रही. टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय प्रशंसक जश्न में डूब गए. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की भी खुशी का ठिकाना नहीं था. भारत की जीत के बाद सचिन ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को भी करारा जवाब दिया.

दरअसल मैच से एक दिन पहले शोएब अख्तर ने भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1999 में हुई एशियन टेस्ट चैम्पियनशिप के एक मुकाबले की तस्वीर अपने X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की थी. तस्वीर में शोएब अख्तर सचिन तेंदुलकर के विकेट का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे थे. सचिन तब शून्य पर आउट हो गए थे और वह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था. शोएब अख्तर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘कल अगर ऐसा कुछ करना है तो ठंड रख.’सचिन ने भारतीय टीम की जीत के बाद शोएब अख्तर को जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे दोस्त, आप की सलाह का पालन किया और सब कुछ बिल्कुल ठंडा रखा.’

भारत की जीत और सचिन के इस ट्वीट के बाद शोएब अख्तर बैकफुट पर आ गए. शोएब ने सचिन को जवाब दिया, ‘मेरे दोस्त, आप इस खेल की शोभा बढ़ाने वाले सर्वकालिक महान खिलाड़ी और इसके सबसे बड़े ब्रैंड एम्बेसडर हैं. हमारा दोस्ताना मजाक निश्चित रूप से नहीं बदलेगा.’टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर तंज कसा. सहवाग ने लिखा, ‘हमारी मेहमाननवाजी की बात ही अलग है. सारे पाकिस्तानी प्लेयर को बैटिंग मिली. सबका ख्याल रखा जाता है.’

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तानी टीम 42.5 ओवरों में 191 रनों पर सिमट गई. बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 और मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए. रिजवान-बाबर ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े. भारत की ओर से हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए. जवाब में भारतीय टीम ने 117 गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 86 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे. श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 53 रनों की पारी खेली.पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और भारत के सचिन तेंदुलकर के बीच क्रिकेट के मैदान पर भी कई बार जंग देखने को मिली. सचिन ने अख्तर की गेंदों पर जमकर रन बटोरे. हालांकि सचिन को शोएब अख्तर ने कुल नौ बार आउट भी किया था.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...