9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलविश्‍व कप का दूसरा बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड के आगे थमा साउथ अफ्रीका...

विश्‍व कप का दूसरा बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड के आगे थमा साउथ अफ्रीका का तूफान, 38 रन से चटाई धूल

Published on

धर्मशाला

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मैच साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में डच टीम ने साउथ अफ्रीका के साथ खेल कर दिया। नीदरलैंड्स ने खूंखार साउथ अफ्रीका का विजयरथ रोका और उन्हें 38 रन से हरा दिया। 3 दिन के भीतर यह दूसरा बड़ा उलटफेर था। इससे पहले बीते रविवार को अफगानिस्तान ने दिल्ली में इंग्लैंड को 69 रन से हराया था। वहीं यह पहली बार नहीं है जब साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना किया है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भी डच टीम ने साउथ अफ्रीका को चारों खाने चित किया था। नीदरलैंड्स ने अफ्रीकी टीम को 13 रन से हराया था।

आपको बता दें कि बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ था और ओवर में भी कटौती हुई थी। 43 ओवर के इस मैच में नीदरलैंड्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी की थी। ऐसे में उनकी शुरुआत तो काफी खराब हुई थी। लेकिन उसके बाद स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी पारी और वेन डर मेर्व की लड़ाकू बैटिंग ने नीदरलैंड्स को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। डच टीम ने साउथ अफ्रीका को 246 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप हो गई कोई बल्लेबाज एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। ऐसे में अफ्रीकी टीम सिर्फ 207 रन पर ऑल आउट हो गई।

इसके अलावा नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। उनकी गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका ही नहीं दिया। लोगन वेन बीक ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। इसके अलावा वेन डर मिर्व, बास डि लीड और पॉल वैन मीकेरेन ने 2-2 विकेट लिए। वहीं कॉलिन एकरमेन को भी 1 सफलता मिली।

स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी पारी की मदद से नीदरलैंड्स ने खराब शुरुआत से उबरकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के 8 विकेट पर 245 रन चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बारिश की वजह खेल देर से शुरू हुआ, जिससे मैच को 43 ओवर का कर दिया गया। बादल छाए हुए थे और ऐसे में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन और लुंगी एनगिडी ने अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाकर नीदरलैंड्स का स्कोर 34वें ओवर में सात विकेट पर 140 रन कर दिया। इन तीनों तेज गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज हालांकि अंतिम ओवरों में रन प्रवाह रोकने में नाकाम रहे। उन्होंने अंतिम पांच ओवर में 68 रन लुटाए। एडवर्ड्स ने 69 गेंद पर नाबाद 78 रन बनाए जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल है। एडवर्ड्स को निचले क्रम के बल्लेबाजों से अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने रीलोफ वान डर मर्व (19 गेंदों पर 29 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। दसवें नंबर के बल्लेबाज आर्यन दत्त ने नौ गेंद पर नाबाद 23 रन का योगदान दिया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...