12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयवो दिन लद गए जब बताते थे... अमेरिकी दूत का यह बयान...

वो दिन लद गए जब बताते थे… अमेरिकी दूत का यह बयान भारत की हैसियत के बारे में सबकुछ कह देता है!

Published on

नई दिल्‍ली

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने बड़ी बात कह दी है। यह अमेरिका के बदलते नजरिये की ओर इशारा करता है। इससे यह भी पता चलता है कि भारत की दुनिया में क्‍या हैसियत हो गई है। गार्सेटी ने कहा है कि वो दिन बहुत पहले लद गए हैं जब अमेरिका जैसा देश भारत आता था और उसे बताता था कि उन्‍हें क्‍या चाहिए। अमेरिका अब अच्‍छा श्रोता बनाना चाहता है। अमेरिकी राजदूत का यह बयान कई मायनों में बेहद अहम है। खासतौर से तब जब भारत की विदेश नीति में बेहद आक्रामकता आई है। रूस-यूक्रेन युद्ध हो या फिर इजरायल-हमास की जंग, उसने बिना किसी दबाव के अपना रुख पेश किया है। तेजी से बदलती दुनिया में भारत आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार को आरके पुरम से ओखला एनएसआईसी मेट्रो स्टेशन तक मजेंटा लाइन में सफर किया। इसका मकसद दिल्ली मेट्रो की एफिशिएंसी का अनुभव करना था। मेट्रो में उनकी यात्रा की तस्‍वीरें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

गार्सेटी ने बदलते भारत पर दो-टूक शब्‍दों में अपनी राय भी रखी। उन्‍होंने कहा, ‘हम अच्छे श्रोता बनना चाहते हैं। वो दिन बहुत पहले चले गए जब अमेरिका जैसा देश भारत आता था और उसे बताता था कि उसे क्या चाहिए। अगर हम अच्छे श्रोता और अच्छे मित्र हैं, तो भारत हमें बताएगा कि वह महिला सशक्तिकरण, जमीनी स्तर पर जलवायु समाधान और लोगों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल होने में मदद करने में अग्रणी है। क्‍लाइमेट चेंज हर जगह सबसे गरीब, सबसे कमजोर लोगों को प्रभावित कर रहा है। मैं भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हूं। प्रौद्योगिकी हमें पहले से ही मजबूत रिश्‍तों को और मजबूत करने में मदद करेगी।

गार्सेटी ने अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को गुणात्मक बताया। विशेष रूप से टेक्‍नोलॉजी में तेजी से विकास की संभावना पर जोर दिया। उन्होंने वैश्विक स्तर पर शांति, समृद्धि और पर्यावरणीय कल्याण के लिए अपनी साझा महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में दोनों देशों के बीच सहयोग के महत्व को भी दोहराया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...