20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालमेरे प्‍यारे मध्‍य प्रदेश वासियों... विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की...

मेरे प्‍यारे मध्‍य प्रदेश वासियों… विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की MP के लोगों को लिखी चिट्ठी पढ़ लीजिए

Published on

नई दिल्‍ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के लोगों को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्‍होंने विश्वास जताया है कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर उन्हें और भाजपा को जनता अपना समर्थन देगी। पीएम ने चिट्ठी में लिखा कि मध्य प्रदेश के साथ उनका खास रिश्ता है। इसके कारण राज्य के लोगों ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्‍हें अपना अभूतपूर्व समर्थन दिया। यह भी भरोसा जताया कि प्रदेश के लोग एक बार फिर विधानसभा चुनावों में उन्‍हें समर्थन देकर राज्य में डबल इंजन सरकार के गठन में मदद करेंगे।

प्रधानमंत्री ने चिट्ठी में बीजेपी के कार्यकाल में मध्‍य प्रदेश में हुए बदलावों का उल्‍लेख किया है। उन्‍होंने कहा है कि पिछले 20 साल में प्रदेश बीमारू राज्‍य के अपने अतीत से निकलकर सशक्‍त, समृद्ध और स्‍वावलंबी बना है। दो दशकों में प्रदेश देश की टॉप 10 अर्थव्‍यस्‍थाओं में शामिल हो चुका है। सरकार ने इस दौरान 5 लाख किमी से ज्‍यादा सड़कों का निर्माण किया। 16 फीसदी से ज्‍यादा आर्थिक विकास दर हासिल की। 65 लाख से ज्‍यादा घरों में नल से जल पहुंचा। 28 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्‍पादन हुआ।

पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि मध्‍य प्रदेश का विकास मॉडल आज पूरे देश के लिए गरीब कल्‍याण, महिला उत्‍थान और समग्र प्रोत्‍साहन का मॉडल बन गया है। मध्‍य प्रदेश में 1.36 करोड़ से ज्‍यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। राज्‍य भारत के टॉप 3 अर्थव्‍यवस्‍था वाले राज्‍यों में शामिल होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने चिट्ठी के अंत में लिखा कि मध्‍य प्रदेश के साथ उनका विशेष जुड़ाव रहा है। इसके चलते लोगों ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्‍हें अपना प्‍यार देते हुए बीजेपी को अभूतपूर्व जीत दिलाई। उन्‍होंने भरोसा जताया कि आने वाले चुनावों में भी उन्‍हें लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...