16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयरील के लिए डांस कर रही थी लड़की, पीछे खड़े शराबी ने...

रील के लिए डांस कर रही थी लड़की, पीछे खड़े शराबी ने महफिल लूट ली

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आप एक लड़की को रील बनाते देख सकते हैं. वो रील बनाने के लिए एक मार्केट में ही डांस करने लगती है. इस दौरान आसपास खड़े लोग उसे देख रहे होते हैं. तभी पीछे से एक शराबी आता है और नाचने लगता है.शराब के नशे में धुत शख्स लड़की के डांस स्टेप्स को फॉलो करता है. इस दौरान आसपास खड़े लोग हंसते हुए दिखाई देते हैं. लड़की दिलबर दिलबर गाने पर डांस करती नजर आ रही है. उसका ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bhoomi_gandhi24 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देख लिया है. इस पर व्यूज की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लोग वीडियो पर खूब मीम्स शेयर कर रहे हैं.साथ ही कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. लोगों को लड़की से ज्यादा उसके पीछे खड़े शराबी का डांस पसंद आ रहा है. वो उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि उनका ध्यान लड़की के डांस से ज्यादा उसके पीछे नाच रहे शख्स पर गया है.

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘इस दारूबाज ने आपके डांस में चार चांद लगा दिए.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘पीछे घूमो और मिल लो मैडम अपने दिलबर से.’ तीसरे यूजर ने कहा, ’50 फीसदी क्रेडिट उस शख्स को जाता है, कौन कौन ये बात मानता है?’चौथे यूजर का कहना है, ‘2 पेग लगाकर अंदर की सुष्मिता बाहर.’ वहीं पांचवें यूजर का कहना है, ‘पीछे वाले का डांस ज्यादा अच्छा है.’ छठे यूजर का कहना है, ‘कौन कौन पीछे वाले शख्स को देख रहा है.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘सॉरी लेकिन आप लोगों ने पता नहीं किसलिए लाइक किया लेकिन मैंने पीछे वाले अंकल के लिए किया है.’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...