16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयरैपिड रेल के नाम 'नमो भारत' में 'नमो' का मतलब जानते हैं?...

रैपिड रेल के नाम ‘नमो भारत’ में ‘नमो’ का मतलब जानते हैं? इससे जुड़ा है सीधा कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली

देश को आज पहली बार रैपिड रेल की सौगात मिलने गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस मिनी बुलेट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैपिडएक्स का नाम नमो भारत रखा गया है। हालांकि नमो शब्द को लेकर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को आपत्ति है। उन्होंने इसे नरेंद्र मोदी से जोड़ दिया है। खैर, राजनीति तो अपनी जगह है। इन सबके बीच क्या आपको पता है कि शब्द ‘नमो’ कहां से आया है। आपने इस शब्द को नमो एप नाम से भी सुना होगा। आज हम आपको इसके पीछे की कहानी बताएंगे। क्या इस शब्द का संबंध पीएम मोदी के नाम से है?

सनातन धर्म से है नमो का कनेक्शन
नमो शब्द आया कहां से इसके लिए आपको सनातन धर्म की ओर चलना होगा। हिंदू धर्म में नमो का मतलब भगवान से होता है। जब भगवान को नमस्कार किया जाता है तब हम नमो शब्द का उपयोग करते हैं। इसका उपयोग वास्तव में सनातन धर्म के मंत्रों से संबंधित है। श्लोक और मंत्रोच्चार रे दौरान आपने अक्सर इस शब्द को सुना होगा।

क्या इसका संबंध नरेंद्र मोदी से है?
विपक्षी पार्टियों ने नमो का फुल फॉर्म नरेंद्र मोदी बताया है। आज भी जब रैपिड रेल का नाम नमो भारत रखा गया तो कांग्रेस भड़क गई। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि इतनी आत्ममुग्धता अच्छी बात नहीं है। खेड़ा ने कहा कि देश का नाम ही नमो क्यों नहीं रख दिया जाता? हालांकि जैसा हमने ऊपर बताया, यहां नमो का नरेंद्र मोदी के नाम से कोई संबंध नहीं है न ही यह उनके पूरा नाम का शॉर्ट फॉर्म है। देश में वाराणसी में एक घाट का नाम नमो है, नरेंद्र मोदी से जुड़ी सारी जानकारियों के लिए नमो एप मौजूद है। इसी कड़ी में आज देश की मिनी बुलेट ट्रेन का नाम नमो भारत रखा गया है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...