16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयडबल मर्डर से दहली दिल्ली, रेस्टोरेंट में खून से लथपथ मिली बाप-बेटे...

डबल मर्डर से दहली दिल्ली, रेस्टोरेंट में खून से लथपथ मिली बाप-बेटे की लाश

Published on

नई दिल्ली

दोहरे हत्याकांड से देश की राजधानी दिल्ली दहल गई है। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक होटल के मालिक और उसके 8 साल के बेटे की उन्हीं के घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त पिता-पुत्र घर में सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र के शव शनिवार दोपहर उस समय बरामद किए गए। उधर होटल मालिक की पत्नी और उनकी बेटी कई बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें देखने के लिए होटल पहुंची तो दंग रह गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अनुज सिंह (30) और उनके बेटे रौनक के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘पिता-पुत्र के शव इमारत की पहली मंजिल पर पाए गए, जिसमें अनुज का परिवार रहता था। उसका गला रेता गया था और शरीर पर चाकू से कई बार वार किए गए थे। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।’उन्होंने बताया कि रौनक खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि घर में लूटपाट की गई थी और कुछ कीमती सामान गायब होने का संदेह है। मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एस.के. सेन ने बताया कि नबी करीम थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सेन ने कहा कि मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी व्यक्ति सोनू को मुख्य संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया गया है जोकि होटलकर्मी के रूप में कार्य करता था और इमारत की दूसरी मंजिल पर ठहरा था। उन्होंने बताया कि सोनू सुबह से गायब है और वह इमारत में लगे सीसीटीवी की डीवीआर और मोबाइल फोन भी ले गया है। पुलिस ने कहा कि अनुज ने हाल ही में द्वारका में एक मकान खरीदा था और वह वहां अकसर जाया करता था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को भी अनुज अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ नए मकान में पूजा के लिए गया था और उसकी मां व पत्नी वहीं रुक गए जबकि वह और बेटा लौट आए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...