16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयगगनयान मिशन टेस्ट फ्लाइट: बंगाल की खाड़ी से मिला क्रू मॉड्यूल, ISRO...

गगनयान मिशन टेस्ट फ्लाइट: बंगाल की खाड़ी से मिला क्रू मॉड्यूल, ISRO चीफ ने दी खुशखबरी

Published on

नई दिल्ली

ISRO चीफ एस सोमनाथ ने गगनयान मिशन से जुड़े ट्रायल को लेकर बड़ी खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने बताया कि गगनयान मिशन के टेस्टिंग व्हीकल से अलग हुए क्रू मॉड्यूल को बंगाल की खाड़ी से बरामद कर लिया गया है। क्रू मॉड्यूल को चेन्नई पोर्ट पर लाया गया। इसरो के अनुसार, मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान से पहले टीवी-डी1 परीक्षण यान को आज सुबह 10 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च किया। क्रू मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो गया और योजना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गिर गया।

ISRO चीफ एस सोमनाथ ने बताया, ‘क्रू मॉड्यूल अब समुद्र से पूरी तरह से बरामद हो गया है। इसे चेन्नई बंदरगाह पर लाया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘सबकुछ ठीक है, सब सामान्य है। कोई विसंगति नहीं दिखी।’ इसरो प्रमुख ने कहा, ‘इसका मतलब वास्तव में अच्छा है। सभी डेटा बहुत अच्छे हैं।’ यह पूछे जाने पर कि अगली कवायद क्या होगी, सोमनाथ ने कहा कि इसरो गगनयान मिशन के लिए सिलसिलेवार परीक्षण करेगा।उन्होंने कहा, ’20 प्रमुख परीक्षण हैं। एक-एक करके हम इसे कर रहे हैं।’

इस बीच नौसेना ने कहा, ‘पूर्वी नौसैन्य कमान इकाइयों ने क्रू मॉड्यूल को बरामद कर लिया है-व्यापक योजना, नौसेना के गोताखोरों के प्रशिक्षण, मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के निर्माण और नौसेना और इसरो की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त संचार से मार्ग प्रशस्त।’ पूर्वी नौसैन्य कमान ने कवायद में लगे कर्मियों के साथ ‘क्रू मॉड्यूल’ की पुनर्प्राप्ति की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की। ‘क्रू मॉड्यूल’ वह संरचना है, जहां गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में दबावयुक्त पृथ्वी जैसे वातावरण के बीच रखा जाना है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...