भोपाल
पोदार जंबो किड्स भेल सोनागिरी,पेबल बे ब्रांच कोपार्टनर लक्ष्मी डांस एंड फिटनेस हब, धूम और रिधावी द्वारा गरबा उत्सव चिंताहरण मंदिर ग्राउंड सोनागिरी में आयोजित किया। पोदार जंबो किड्स के चेयरमैन राघव पोदार ने इस गरबा उत्सव को अयोजित करने का मार्गदर्शन दिया, और अपूर्वा गुप्ता संचलिका पीजेके सोनागिरी ,ज्योति सेठी संचलिका पीजेके पेबल बे एवं भूमिका तनवानी एलडीएफएच की संचालिका ने अहम योगदान दिया।
इस उत्सव में लक्ष्मी डांस एंड फिटनेस हब के सभी टीम के सदस्यों ने भूमिका तनवानी जी के निर्देश में गरबा की धमाकेदार प्रस्तुति दी। जोकि चंद्रायन विषय पर आधारित थी। साथ ही रील्स के फॉर्म ने भी बैक टू बैक डांस किया गया। वहीं पोदार जंबो किड्स भेल सोनागिरी ब्रांच के नौनिहालों ने गरबा की शानदार प्रस्तुति पेश की। इसी क्रम में प्लेग्रुप, नर्सरी, जूनियर केजी और सीनियर केजी के बच्चों ने भी परफॉर्म किया, साथ ही पीजेके सोनागिरी, पेबल बे के पेरेंट्स और टीचर्स ने मनमोहक गरबा की प्रस्तुति दी। अंत में सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
