– तीन दिन चलेगा कार्यक्रम मेला और फूड जोन बना आकर्षण का केंद्र
भोपाल
बंगाली समाज की भेल स्थित काली बाड़ी में शुक्रवार को षष्टि तिथि पर घट स्थापना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दुर्गा पूजा का शुभारंभ भेल भोपाल यूनिट के कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह ने दीप प्रज्वल्न कर किया। सुबह पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार कर घट स्थापना कराई गई। शाम को भी विशेष पूूजा आरती की गई। इस दौरान कमेटी के लोग और भारी संख्या बंगाली परिवार के सदस्य मौजूद थे।
भेल बरखेड़ा कालीबाड़ी बंगाली परिषद के सचिव श्री विश्वास ने बताया कि इस वर्ष भव्य तरीके से महापूजा का आयोजन किया जा रहा है। कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा शानदार डांस और गायन प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी इस वर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जीएमएचआर अविनाश चंद्रा, महाप्रबंधक बीके सिंह, जीएम श्री महाजन, बीएसएस के अध्यक्ष गौतम मजूमदार,उपाध्यक्ष श्रीमती दंडापत, सचिव स्वपन बिस्वास आदि मौजूद थे।
