16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयसीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल ने किया सम्मानित, वहीं से...

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल ने किया सम्मानित, वहीं से की है कानून की पढ़ाई

Published on

नई दिल्ली

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल के ‘सेंटर ऑन द लीगल प्रोफेशन’ ने ‘अवॉर्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप’ से सम्मानित किया है। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित समारोह में 11 जनवरी 2023 को प्रधान न्यायाधीश को यह सम्मान देने की घोषणा की गई थी।वह हार्वर्ड लॉ स्कूल के प्रोफेसर और ‘सेंटर ऑन द लीगल प्रोफेशन’ के संकाय निदेशक डेविड विलकिन्स के साथ बातचीत के लिए शनिवार को इस शिक्षण संस्थान में थे।

हार्वर्ड लॉ स्कूल स्नातक विधि कार्यक्रम की 100वीं वर्षगांठ भी मना रहा है। प्रधान न्यायाधीश ने 1982-83 में एलएलएम छात्र के रूप में और फिर 1983-1986 में एसजेडी (डॉक्टर ऑफ ज्यूरिडिसयल साइंस) छात्र के रूप में अपने समय को याद किया। उन्होंने सीजेआई के तौर पर अपने कार्यकाल के शुरुआती वर्ष में की गईं पहलों का भी जिक्र किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या कानून के पेशे का लोकतंत्रीकरण किया जा सकता है, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लागू की गई ‘न्यू लॉ क्लर्क’ योजना का जिक्र किया, जो उच्चतम न्यायालय में ‘क्लर्कशिप’ के सभी आवेदकों को समान अवसर मुहैया कराती है।उन्होंने वकीलों के मानसिक स्वास्थ्य की चिंताएं भी साझा कीं और सुझाव दिया कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों के अलावा लॉ स्कूलों को तनाव से निपटने के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करने के वास्ते एक तंत्र विकसित करना चाहिए।सीजेआई ने यूनिवर्सिटी के तमाम डिपार्टमेंट के छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स के साथ भी बातचीत की।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...