15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयपंजाब से मणिपुर तक फैला था नशे का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने...

पंजाब से मणिपुर तक फैला था नशे का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने पंजाब से दबोचा कुख्यात ड्रग तस्कर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर को पंजाब के भटिंडा में छापा मारकर गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान कावलदीप सिंह के रूप में हुई है। इसकी चार अलग-अलग मामलों में पुलिस को तलाश थी। इसमें 113 किलो ओपियम ड्रग्स दिल्ली और पंजाब में, 18 किलो हीरोइन असम में तस्करी की गई थी। इस ड्रग तस्कर ने दिल्ली के अलावा पंजाब, असम, उत्तर प्रदेश, बिहार और मणिपुर जैसे राज्यों में रैकेट फैला रखा था। यह मणिपुर से ओपियम ड्रग्स की खेप की सप्लाई अलग-अलग राज्यों में करता था। लगभग 8 सालों से इस धंधे में एक्टिव था और करोड़ों के ओपियम ड्रग्स और हीरोइन की सप्लाई अलग-अलग स्टेट में कर चुका है।

स्पेशल सीपी हर गोविंद सिंह धालीवाल के अनुसार एसीपी साउदर्न रेंज आलोक कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और अतर सिंह की टीम ने कवलदीप सिंह उर्फ छोटू सरदार को गिरफ्तार किया है। यह मूलतः असम के गुवाहाटी का रहने वाला है। इसकी दिल्ली पुलिस, पंजाब पुलिस और असम पुलिस पिछले कई महीनो से तलाश कर रही थी। यह गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात के बड़ोदरा में काफी समय से छिपा हुआ था। लेकिन टेक्निकल सर्विलांस की मदद से स्पेशल सेल की पुलिस टीम इसके बारे में पता लगाती हुई भटिंडा जा पहुंची और इसको धर दबोचा।

जब पुलिस टीम को पता चला कि यह डिस्टिक कोर्ट के पास किसी से मिलने के लिए आने वाला है। एनडीपीएस एक्ट के मामले में दर्ज केस के सिलसिले में यह मिलने आया था। पुलिस टीम ने वहां आसपास ट्रैप लगाया और वहीं पर इसको घेर लिया। पूछताछ में पता चला कि इसी साल फरवरी में इसका भाई रणवीर सिंह और उसका साथी 50 किलो ओपियम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। जिसे कार के अंदर छुपाकर सप्लाई के लिए ले जा रहा था। उस मामले में पूछताछ के बाद कवलदीप सिंह के बारे में पुलिस को जानकारी मिली और उस मामले में भी वांटेड हो गया था।

इसके अलावा जुलाई महीने में भी 56 किलो अफीम ड्रग्स कार से बरामद की गई थी और उस मामले में भी इसकी बारे में जानकारी मिली थी। इसी तरह मार्च महीने में असम में भी 18 किलो हीरोइन इसके दो साथियों के साथ बरामद किया गया था। उस मामले में भी इसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि ड्रग तस्करी करने वाला यह गैंग गाड़ी के अंदर स्पेशल कैविटी बना करके उसके अंदर ड्रग्स की खेप को छुपाक ऐसे रखता था, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगती थी। आगे की ओर छानबीन की जा रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...