16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ गोविंदपुरा भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर...

महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ गोविंदपुरा भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने पखारे पांव, की बेटियों की पूजा

Published on

भोपाल

महानवमी के अवसर पर सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह के साथ के साथ गोविंदपुरा भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें कन्या पूजन किया। 350 से अधिक कन्याओं के चरण धोकर वंदना की और देवी स्वरूप कन्याओं पर पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही कन्याओं को अपने हाथों से भोजन कराया। इस दौरान गोविंद पुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें कहा कि मां के चरणों में एक ही प्रार्थना है कि वह अपनी कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें। सब सुखी और निरोगी हों, सबका मंगल और कल्याण हो।

गोविंदपुरा भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें सोमवार को वार्ड क्रं 61 के जनमिलन कार्यक्रम के दौरान एस.ओ.एस बालग्राम, गोपाल नगर, मायाधाम, एस.आर.जी., श्रीराम विला, कृष्णा नगर कांता श्रवण भगवती, सोनपुरा, खजूरी गांव में स्थानीय नागरिकों से प्रत्यक्ष भेंट कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके अलावा शिव शक्ति मंदिर ऋषिपुरम फेस 02 बी.डी.ए रोड अवधपुरी गरबा महोत्सव, श्री राम मंदिर न्यू श्रीराम परिसर कॉलोनी अवधपुरी में हवन, भण्डारा व बच्चो को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, उमा विहार कॉलोनी बड़े गार्डन के पास महा नवमी कार्यक्रम, शक्ति नगर कालीबाडी में महा नवमी कार्यक्रम, गोपाल नगर सेक्टर ए में महाआरती कार्यक्रम, शिवलोक फेंस 5 कॉलोनी मंदिर प्रांगण में गरबा महोत्सव, लैण्ड मार्क गार्डन लालघाटी में मेगा सेमिनार ग्लिटर अवार्ड कार्यक्रमों में सम्मिलित हुई।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...