6.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeभेल न्यूज़शक्ति नगर में निकलेगा विजयी दशमी चल समारोह, पथ संचलन पर होगा...

शक्ति नगर में निकलेगा विजयी दशमी चल समारोह, पथ संचलन पर होगा पुष्पवर्षा

Published on

भोपाल

श्री दुर्गा पूजा उत्सव एवं दशहरा महोत्सव समिति शक्ति नगर द्वारा नवरात्रि पर्व मनाने के साथ ही इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव शक्ति नगर मैदान पर मनाया जाएगा। शक्ति नगर में विजयी दशमी के दिन सुबह 7 बजे संघ परिवार द्वारा पथ संचलन निकलेगा। इस मौके पर श्री दुर्गा पूजा उत्सव एवं दशहरा महोत्सव समिति पदाधिकारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। 24 अक्टूबर को शाम 4 बजे दुर्गा मंच शक्ति नगर से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान तक धूमधाम से चल समारोह निकाला जाएगा, जहां रावण दहन होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी एलएन मालवीय होंगे। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, नवनीत उपाध्याय, उपाध्यक्ष रमेश अयर, दीपक मेहता, पंकज केसरवानी, जय गहोदिया, अजीता पांडे, कल्पना थोराट, ओमप्रकाश दशोरा, संजय जैन, सुनील मालवीय, अनिल मालवीय, पुर्णिमा चोरे, महिमा मालवीय, नीलिता देशमुख सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शक्ति नगर दशहरा मैदान पर शाम 7 बजे 71 फीट के रावण के अलावा मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले भी जलेंगे। यहां रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...

बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

भोपाल भेल भोपाल यूनिट के 2 नंबर अनेक्सी में कार्यरत् सुपरवाइजर अक्षर सिंह ने अपने...