8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'जिन्न' से 1000-500 के पुराने नोट बदलवाने जा रहा था जंगल, नोटबंदी...

‘जिन्न’ से 1000-500 के पुराने नोट बदलवाने जा रहा था जंगल, नोटबंदी के समय से छिपाकर बैठा था 47 लाख

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को 47 लाख रुपये मूल्य के 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोट जब्त किए गए. इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है.आरोपी की पहचान मुरैना के रहने वाले सुल्तान करोसिया के रूप में हुई है. आरोपी की मानें तो उसने पुलिस को बताया कि उसे यह नोट नोटबंदी के दौरान कचरे के ढेर में मिले थे. तभी से वह इनको छिपाकर रखा हुआ था.

तांत्रिक से बदलवाने जा रहा था नोट
आरोपी ने बताया कि पुराने नोटों को वह नई करेंसी में तब्दील कराने के लिए जंगल में तांत्रिक के पास जा रहा था. फोन कॉल पर किसी तांत्रिक ने दावा किया था कि एक जिन्न उसके वश में है और वह जिन्न के जरिए मनचाहे काम करवा लेता है. इसलिए पुराने नोटों को भी नई मुद्रा में बदलवा देगा.

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुबह मुरैना रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका गया. उसने भागने की कोशिश की लेकिन हम उसे पकड़ने में कामयाब रहे. उसके बैग की तलाशी में 47 लाख रुपये मूल्य के 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोट मिले. एसपी ने कहा कि वह व्यक्ति बंद नोटों के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में असमर्थ था और जांच के तहत आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...