8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालडिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का अब मंजूर हुआ इस्तीफा, चुनाव लड़ने के...

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का अब मंजूर हुआ इस्तीफा, चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी नौकरी

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश सरकार ने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. हाईकोर्ट के दखल के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने लंबे समय बाद यह फैसला लिया है. इसके साथ ही विभागीय जांच भी समाप्त कर दी है. GAD ने जारी आदेश में कहा कि निशा बांगड़े डिप्टी कलेक्टर, जिला छतरपुर ने त्यागपत्र स्वीकार किए जाने का निवेदन किया था. राज्य शासन 2018 बैच की अधिकारी निशा बांगरे का शासकीय सेवा से त्यागपत्र स्वीकृत करता है. उनके विरुद्ध जांच में प्रचलित विभाग जांच प्रकरण 23 अक्टूबर को ही अलग से आदेश जारी किया जा चुका है.

अब शिवराज सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के पालन में निशा बांगरे का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया. इसके साथ ही विभागीय इनक्वायरी भी समाप्त कर दी है. सवाल यह है कि क्या बैतूल के आमला से कांग्रेस अपना प्रत्याशी बदल सकती है? क्योंकि कांग्रेस ने आमला से अपना उम्मीदवार एक दिन पहले ही घोषित किया था. बता दें कि कांग्रेस ने सोमवार देर शाम ही मनोज माल्वे को आमला से उम्मीदवार बनाया है.

दरअसल, छतरपुर जिले में एसडीएम निशा बांगरे नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ना चाहती थीं. लेकिन सरकार उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रही थी और इसलिए निशा बांगड़े ने कोर्ट का रुख किया था. अब कोर्ट के आदेश पर सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. हालांकि, चार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस अपने प्रत्याशी बदल सकती है. बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पर्चा भरा जाना है. फॉर्म वापसी 2 नवंबर तक होगी. मतदान 17 नवंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...