8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालएमपी चुनाव: कांग्रेस ने एमपी में 4 कैंडिडेट बदले, समझिए यू-टर्न की...

एमपी चुनाव: कांग्रेस ने एमपी में 4 कैंडिडेट बदले, समझिए यू-टर्न की इनसाइड स्टोरी

Published on

भोपाल

एमपी में बगावत के आगे कांग्रेस झुक गई है। चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार बदल दिए है। इन सीटों पर पार्टी की तरफ से तय किए गए उम्मीदवारों का विरोध हो रहा था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी कोई बड़ा फैसला कर सकती है। कांग्रेस की तरफ से नए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं, अटकलें है कि कुछ सीटों पर कांग्रेस और भी उम्मीदवार बदल सकती है।

कांग्रेस ने सुमावली सीट से कुलदीप सिकरवार की जगह फिर से अजब सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। पिपरिया सीट से गुरु चरण खरे की जगह वीरेंद्र वेलवंशी को उम्मीदवार बनाया है। बड़नगर विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह फिर से मुरली मोरवाल को उम्मीदवार बनाया है। जौरा विधानसभा सीट से हिम्मत श्रीमल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।

अजब सिंह कुशवाहा को भी टिकट
सुमावली में कांग्रेस को सबसे अधिक बगावत झेलनी पड़ रही थी। अजब सिंह कुशवाहा ने कुर्ता फाड़ते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह बीएसपी में शामिल हो गए हैं। अजब सिंह कुशवाहा कांग्रेस के सीटिंग विधायक था। उनके बागवत के बाद सुमावली में कांग्रेस की नींद उड़ गई थी। विरोध के स्वर को देखते हुए कांग्रेस को टिकट बदलने पड़े हैं। चार दिन पहले बीएसपी में गए अजब सिंह कुशवाहा को टिकट दे दिया है।

मुरली मोरवाल को फिर मिला टिकट
वहीं, बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल को भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। उनके बेटे पर रेप का आरोप था। रेप केस की वजह से कांग्रेस पार्टी की बहुत फजीहत हुई थी। मुरली मोरवाल के बेटे की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। कहा जाता है कि इसी वजह से मुरली का टिकट कटा था। उनके समर्थकों के विरोध के कारण पार्टी बैकफुट पर आ गई है और फिर से मुरली मनोहर को बड़नगर से टिकट दे दिया है।

कांग्रेस का यू-टर्न
दरअसल, इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने के बाद हर जगह पर विरोध हो रहे थे। बगावत की आग भोपाल में कमलनाथ के घर के बाहर तक पहुंच गई थी। ऐसे में पार्टी के सामने असहज करने वाली स्थिति थी। बड़े नेताओं को उनके समर्थक क्षेत्रों में घेर रहे थे। साथ ही पाला भी बदल रहे थे। ऐसे में कांग्रेस के सामने बड़ी मुश्किल स्थिति थी। बढ़ते विरोध की वजह से कांग्रेस ने यू-टर्न लिया है। इसके बाद उम्मीदवार बदलने पड़े हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...