5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत, नीदरलैंड्स...

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत, नीदरलैंड्स को 309 रन से रौंदा

Published on

नई दिल्ली

डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड शतक के बाद गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन के बूते ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे जीत अपने नाम कर ली। अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार रात नीदरलैंड्स की टीम 400 रन के लक्ष्य के जवाब में सिर्फ 90 रन पर सिमट गई, इस तरह उसके नाम 309 रन की शर्मनाक हार दर्ज हो गई। यह वनडे इंटरनेशनल के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है, इससे पहले भारत ने 15 जनवरी 2023 को तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका को 317 रन से हराया था। इससे पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के सिर्फ 40 गेंद में विश्व कप के सबसे तेज शतक और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड छठे वर्ल्ड कप शतक के बूते निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 399 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में स्पिनर एडम जम्पा ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। पिछले तीन मैच से वह चार-चार विकेट चटका रहे हैं।

वर्ल्ड कप इतिहास की पांच सबसे बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया- 309 रन vs नीदरलैंड्स, दिल्ली, 2023
ऑस्ट्रेलिया- 275 रन VS अफगानिस्तान, पर्थ 2015
इंडिया- 257 रन VS बरमुडा, पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
साउथ अफ्रीका- 257 रन VS वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
ऑस्ट्रेलिया- 256 रन VS नमीबिया, पोस्टरफूर्म 2003

ऑस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत
वर्ल्ड कप में शुरुआती दो मैच गंवाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अब जीत के रथ पर सवार हो चुकी है। पहले साउथ अफ्रीका और फिर भारत से हारने के बाद श्रीलंका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ कंगारुओं ने विशाल जीत दर्ज की। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल पर टीम अब चौथे नंबर पर भी पहुंच गई।

ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास
मैक्सवेल ने महज 40 गेंद में शतक पूरा कर विश्व कप के सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम के नाम था। उन्होंने मौजूदा विश्व कप में इसी मैदान में ही श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंद में शतक पूरा किया था। एकदिवसीय मैचों में यह चौथा सबसे तेज शतक है। यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (31 गेंद) के नाम है। मैक्सवेल ने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाने के अलावा कप्तान पैट कमिंस (नाबाद 12) के साथ सातवें विकेट के लिए 44 गेंद में 103 रन की साझेदारी की जिसमें कमिंस का योगदान सिर्फ आठ रन का था। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने रिवर्स स्वीप पर छक्के जड़कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मैक्सवेल की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 10 ओवरों में 131 रन बटोरे।

डेविड वॉर्नर की भी सेंचुरी
इससे पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 93 गेंद में 104 रन की पारी के दौरान 11 चौके और तीन छक्के लगाए। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 163 रन बनाने वाले वार्नर का एकदिवसीय में यह 22वां शतक है। वॉर्नर ने इस दौरान दूसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ के साथ 118 गेंद में 132 रन जबकि तीसरे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन के साथ 76 गेंद में 84 रन की साझेदारी की। स्मिथ ने 68 गेंद में 71 रन की पारी के दौरान नौ चौका और एक छक्का जड़ा तो वही लाबुशेन ने 47 गेंद की आक्रामक पारी में सात चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन बनाए। नीदरलैंड्स के लिए लोगन वैन बीक ने 74 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि बास डी लीडे को दो सफलता मिली लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 115 रन लुटाए।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...