भोपाल
कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी आदरणीय राजीव सिंह का जन्मदिन मनाने हाल ही में कांगे्रस में शामिल हुये बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय अपने दल-बल के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में श्री सिंह का पुष्प माला से जोरदार स्वागत किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में बजरंग सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।
