– बीएचईएल, भोपाल में दशहरा का आयोजन
भोपाल
विजयादशमी का पर्व भारतीय संस्कृति में शौर्य, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है और हमें हर हाल में सत्य और धर्म के पथ पर चलते रहना है यह उदगार व्यक्त करते हुए राजीव सिंह, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने दशहरा मैदान में उपस्थित भारी जन समूह को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक सभी महाप्रबंधकगण, टीयू सिंह, अपर महाप्रबंधक , विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि तथा कर्मचारी एवं उद्योगनगरी के रहवासी मौजूद थे । श्री सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बीएचईएल, भोपाल में सभी आयोजन पारंपरिक उत्साह और सौहार्द्र के साथ बनाया जाता है और दशहरा का आयोजन पूरे शहर में एक प्रतिष्ठित आयोजन है ।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान के फलस्वरूप आज बीएचईएल और बीएचईएल, भोपाल के पास काफी आर्डर हैं और यहां के समर्पित कर्मचारियों के योगदान के कारण कंपनी एक बार फिर प्रगति के पथ पर अग्रसर है । उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षात्मक उपायों का पालन करते हुए कड़ी मेहनत करते हुए निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का आहवान किया । अंत में श्री सिंह ने जन समूह को विजयादशमी और दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी से अपना कार्य करने का आहवान किया ।
यहां भी हुआ रावण दहन
– अयोध्या नगर, दशहरा मैदान
– गोविन्दपुरा, दशहरा मैदान
– आनंद नगर, दशहरा मैदान
– बागसेवनिया, दशहरा मैदान
– शक्ति नगर, दशहरा मैदान
– मिनाल, दशहरा मैदान
