7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'हेमा मालिनी को भी नचवा दिया', नरोत्तम मिश्रा के बयान पर हंगामा;...

‘हेमा मालिनी को भी नचवा दिया’, नरोत्तम मिश्रा के बयान पर हंगामा; बोले कांग्रेस प्रवक्ता- श्राप लगेगा

Published on

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में अभिनेत्री हेमा मालिनी का जिक्र आने से बवाल गया है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेत्री और बीजेपी सांसद को लेकर बयान दिया, जिस पर कांग्रेस की तरह से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। नरोत्तम मिश्रा की तरफ से सभा को संबोधित करते हुए कहा गया था कि दतिया ने हेमा मालिनी तक को नचवा दिया।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘दतिया ने उड़ान भरी तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर हेमा मालिनी को भी नचवा दिया।’ अब नरोत्तम मिश्रा के इस बयान कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपुत ने कहा कि श्राप लगेगा।

क्या बोले कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत?
सुरेंद्र राजपुत ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह कह रहे हैं, ‘नरोत्तम मिश्रा और भाजपा वालों जिस दतिया में आपने हेमा मालिनी जी के नाम पर नारी जगत का अपमान किया है, वहां शक्तिपीठ माई पीताम्बरा है, नारी शक्ति का अपमान करने की सजा माई जरूर देगी। हद है कि पूरी भाजपा इस पर चुप है। आपको पीताम्बरा मां का श्राप लगेगा और नारी पाप लगेगा।’

उमेश नाम के यूजर ने लिखा, ‘प्रदेश के ग्रह मंत्री की सोच यदि अपनी पार्टी की महिला सांसद हेमा मालिनी के लिए ऐसी है तो सोच लीजिए आम महिला के लिए इनकी और इनकी पार्टी की सोच कैसी होगी।’ नवल कान्त सिन्हा ने लिखा, ‘ये नरोत्तम मिश्रा है कि गब्बर सिंह? बताओं बोल रहे हैं – ‘दतिया में हेमा मालिनी तक को नचवा दिया।’ ये भी नही सोचा कि उनकी ही पार्टी की सांसद हैं।’ नितिन अग्रवाल ने लिखा, ‘हेमा मालिनी जी भाजपा की सांसद हैं, भाजपा की महिला विरोधी विचारधारा कभी महिलाओं को सशक्त नहीं बना सकती।’

दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्र के बयान पर प्रतिक्रिया और X पर लिखा कि ‘संस्कारी बीजेपी के माननीय मंत्री जी का महिलाओं को लेकर वास्तविक ओछापन भी सुनें। अपने दल की नेता को भी नहीं बख्शते।’ बता दें कि नरोत्तम मिश्रा अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया में हुए विकास कार्यों की चर्चा कर रहे हैं और इसी दौरान उन्होंने हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...