15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयकतर में 8 भारतीयों को क्यों सुनाई गई फांसी की सजा? MEA...

कतर में 8 भारतीयों को क्यों सुनाई गई फांसी की सजा? MEA ने कहा- हम गहरे सदमे में

Published on

नई दिल्ली

कतर में 8 भारतीयों को फांसी की सजा से जुड़े मामले पर MEA की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। MEA ने कहा है कि हम मृत्युदंड के फैसले से गहरे सदमे में हैं और डिटेल्ड जजमेंट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। MEA ने कहा कि हम इस मामले को कतर के प्रशासन के सामने उठाएंगे। हम सभी लीगल ऑप्शनंस पर विचार कर रहे हैं।

जिन 8 भारतीयों को फांसी की सजा सुनाई गई है, उनमें इंडियन नेवी के ऐसे अधिकारी भी शामिल है जो युद्धपोतों को भी कमांड कर चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये अल दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज और कंसल्टेंसी सर्विसेज नाम की एक प्राइवेट कंपनी के लिए काम कर रहे थे। यह कंपनी कतर की सेना को ट्रेनिंग और संबंधित सेवाएं देती है। जिन भारतीयों को फांसी की सजा सुनाई गई है, उनकी जमानत याचिका कई बार खारिज की जा चुकी है और उनका डिटेंशन भी बढ़ाया गया है। अब कतर की कोर्ट ने इन्हें फांसी की सजा सुनाई है।

क्यों सुनाई गई सजा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन भारतीयों को फांसी की सजा सुनाई गई है, उन्हें अप्रैल महीने में गल्फ नेशनल सीक्रेटिव प्रोगाम की जासूसी का दोषी पाया गया था। इनके खिलाफ इसी साल मार्च महीने में लीगल एक्शन शुरू हुआ था। हालांकि न्यूज एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना ये 8 आठ पूर्व कर्मचारी पिछले साल अगस्त महीने से जेल में हैं। कतर के अधिकारियों की ओर से भारतीयों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इन पूर्व सैनिकों के परिवारों को भी उनपर लगाए गए औपचारिक आरोपों की जानकारी नहीं दी गई है।

क्या हैं इन अधिकारियों के नाम?
इंडियन नेवी के जिन 8 पूर्व अधिकारियों को सजा सुनाई गई है उनके नाम कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और नाविक रागेश हैं। ये सभी डिफेंस सर्विस देने वाली एक कंपनी- अल दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज में काम कर रहे थे।

किसकी है ये कंपनी?
अल दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज कंपनी ओमान के एक नागरिक खामिस अल-अजमी की। खामिस अल-अजमी ओमान की रॉयल ओमान एयर फोर्स से रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर हैं। उन्हें भी नवंबर 2022 में भारतीयों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इन सभी लोगों को कतर की खुफिया एजेंसी द्वारा पकड़ा गया था। भारतीय दूतावास को पिछले साल सितंबर में इस मामले में हुई गिरफ्तारियों के बारे में पता चला।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...