भोपाल
बीएचईएल पिपलानी स्थित आगा क्लब में प्रथम वर्ष भव्य गरबे का आयोजन किया गया । गरबा ट्रेनर श्रीमती नीतू सक्सेना ने बताया कि जोगिरा ताड़ा जैसे ही बजा डांडिए की खनक से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर नरेश सिंह अपर महाप्रबंधक बीएचईएल ने कार्यक्रम में भाग लिया और गरबे का आनंद लिया। वही आगा क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि सबका प्रयास और मेहनत सफल रही आपने शानदार गरबा आयोजन किया।
गेस्ट राउंड में फ्री स्टाइल गरबा से सभी मेहमान आनंदित होकर झूमें वही बीच बीच में बच्चों के डांस कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। अंत में सभी बच्चों और प्रतिभागियों को विभिन्न कैटेगरी में पुरुस्कार वितरण किया गया। सांस्कृतिक सचिव योगेश सराठे ने फीडबैक के आधार पर अगले वर्ष और भी बड़ा और भव्य गरबा करने की घोषणा की ।
