भोपाल
लंबे समय से विवादों में घिरे भेल सहकारी उपभोक्ता भंडार में संचालक मंडल ने सर्व सम्मति से भेल कर्मचारी टे्रड यूनियन के अध्यक्ष आरएस ठाकुर को भंडार का अध्यक्ष बनाया गया है । करोड़ों के घाटे में चल रही संस्था के अध्यक्ष मनोज बुद्धिराजा ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है । इसके बाद संचालक मंडल ने सर्व सम्मति से श्री ठाकुर को संस्था का अध्यक्ष चुना है । ऐसे में वह करोड़ों के घाटे में चल रही संस्था की नैय्या को कैसे पार लगायेेंगे यह ता वक्त ही बतायेगा ।
