7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeभोपालBJP से इस्तीफा दे चुके MLA नारायण त्रिपाठी ने बनाई 'विंध्य जनता...

BJP से इस्तीफा दे चुके MLA नारायण त्रिपाठी ने बनाई ‘विंध्य जनता पार्टी’

Published on

भोपाल ,

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा दे चुके विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ‘विंध्य जनता पार्टी’ बना ली है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नई पार्टी ने 25 प्रत्याशियों को भी उतार दिया है. मैहर सीट से खुद नारायण त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे.भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर नारायण त्रिपाठी ने कहा, विंध्य प्रदेश को लेकर कई बार मांग उठाई गई. अपनी बात रखने पर भाजपा सहित तमाम पार्टियों ने बागी बनाया. विंध्य का पुर्ननिर्माण हमारा विकास है. विंध्य के लोगों के साथ धोखा हुआ है. कोई भी पार्टी विंध्य के लिए कोई काम नहीं कर पाई. इसके अलावा नारायण त्रिपाठी ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति होती है, पर राम की भूमि चित्रकूट विंध्य उपेक्षित है. विंध्य जनता पार्टी को लेकर कहा कि विंध्य का पुनर्निर्माण हमारा उद्देश्य है.

25 सीटों पर उतारे उम्मीदवार:-

 

बता दें कि बीते दिनों मध्य प्रदेश की मैहर सीट से विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. साथ ही बीजेपी को अलविदा कह दिया था. अलग पार्टी बनाकर चर्चा में आए त्रिपाठी की कांग्रेस में जाने की अटकलें लगने लगी रही थीं. नारायण त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी से विधायकी का सफर शुरू किया था. फिर कांग्रेस का हाथ थामा और दूसरी बार विधायक बने. इसके बाद साल 2015 के उपचुनाव में बीजेपी के टिकट से लड़े और जीते. फिर 2018 के विधानसभा चुनाव में दोबारा बीजेपी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे.

विधायक त्रिपाठी पिछले 2-3 साल से लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे थे और अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमलावर थे.इस बार के चुनाव में बीजेपी ने नारायण त्रिपाठी का टिकट काटकर मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी को टिकट दिया है. जिन्हें सिंधिया समर्थक कहा जाता है. बीजेपी की लिस्ट में मैहर से सिंधिया समर्थक श्रीकांत चतुर्वेदी का नाम घोषित होने के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि नारायण त्रिपाठी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी से ही चुनावी मैदान में उतरना उचित समझा.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...