भोपाल
शुक्रवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के कांगे्रस प्रत्याशी रविन्द्र साहू झूमरवाला ने कालीबाड़ी मंदिर में मां काली का आर्शीवाद लेकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। जनसंपर्क के दौरान गोविंदपुरा विधानसभा के अंतर्गत हबीबगबंज मार्केेट,विश्वकर्मा नगर,बंगाली कॉलोनी, एकता नगर,पुलिस लाईन,संत रिवदास नगर,पदमानाभ नगर,पिपलिया पेंदे खां आदि जगह पहुंच कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे जनता ने उन्हें आशीर्वाद भी प्रदान किया । श्री साहू ने लोगों की समस्याए सुन, उन्हें पूर्ण भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी निरंतर आपके हित में कार्य करेगी।
