5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मैच में हारा पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका ने...

वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मैच में हारा पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका ने बंद किए सेमीफाइनल के रास्ते!

Published on

चेन्नई

1992 की चैंपियन पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप 2023 में खेल लगभग खत्म हो चुका है! साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली रोमांचक हार ने उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे बंद कर दिए हैं। अब कोई करिश्मा ही बाबर सेना को नॉकआउट राउंड में एंट्री दिला सकता है। चेपॉक की धीमी पिच पर बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान टॉस जीतकर 46.4 ओवर में 270 रन पर ही सिमट गया। जवाब में साउथ अफ्रीका ने एडन मार्करम की 91 रन की पारी और केशव महाराज के विनिंग चौके के बूते एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। अब छह मैच में पांच जीत के साथ साउथ अफ्रीकी टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पोजिशन पर आ चुकी है तो पाकिस्तानी टीम छह मैच में चार हार के साथ छठे नंबर जा चुकी है।

वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक मैच271 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम जीत के मुहाने पर खड़ी थी। जीत के लिए 10 ओवर में सिर्फ 20 रन चाहिए थे क्योंकि 40 ओवर में स्कोर 249/6 हो चुका था। एडन मार्करम 91 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपने दूसरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। पारी का 41वां और अपना 9वां ओवर लेकर आए शाहीन शाह अफरीदी ने मैच पलट दिया। दूसरी गेंद पर शाहीन ने मार्करम को कैच आउट करवाया तो अपने अगले ओवर में नए बल्लेबाज गेराल्ड कॉट्जी को भी निपटा दिया। 250 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने अपने दो विकेट गंवा दिया। यहां से मैच रोमांचक हो गया, लेकिन केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने संभलकर खेलते हुए आखिरकार साउथ अफ्रीका को जीत दिला ही दी। इससे पहले क्विंटन डिकॉक 14 गेंद में 24 रन, तेंबा बावुमा 27 गेंद में 28 रन, रासी वैन डर डुसेन 39 गेंद में 21 रन, हेनरिक क्लासेन 10 गेंद में 12 रन, डेविड मिलर 33 गेंद में 29 रन, मार्को यानसेन 14 गेंद में 20 रन, गेराल्ड कॉट्जी 13 गेंद में 10 रन बनाए।

बड़ा स्कोर नहीं बना पाया पाकिस्तान
पाकिस्तान ने टॉस जीत पर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन अब्दुल्ला शफीक (09) और इमाम उल हक (12) एक बार फिर से टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन क्रीज पर टिक नहीं पाए, जिससे टीम 46.4 ओवर में 270 रन पर ही ऑल आउट हो गई। सऊद शकील ने 52, शादाब खान ने 43 और मोहम्मद रिजवान ने 31 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के रिस्ट स्पिनर तबरेज शम्सी ने 60 रन देकर चार विकेट लिए। तेज गेंदबाज मार्को यानसन (43 रन देकर तीन) और गेराल्ड कॉट्जी (42 रन देकर दो) ने उनका अच्छा साथ दिया।

शादाब को चोट लगी, ओसामा मीर बने कन्कशन
साउथ अफ्रीका जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर एक बड़ा हादसा हो गया। फील्डिंग करते हुए शादाब खान इंजर्ड हो गए। बॉल थ्रो करने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल मैदान पर गिर पड़े। आनन-फानन में मेडिकल स्टाफ ग्राउंड पर आया। राहत की बात ये रही कि शादाब खान अपने पैरों में चलकर मैदान से बाहर गए। बाद में कन्कशन नियम के तहत ओसामा मीर को शादाब खान से रिप्लेस कर दिया गया, जिन्होंने रासी वैन डर डुसेन का बड़ा विकेट भी लिया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...