7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeभोपालMP: एक हफ्ते भी नहीं चला पूर्व विधायक का AAP प्रेम, फिर...

MP: एक हफ्ते भी नहीं चला पूर्व विधायक का AAP प्रेम, फिर से थाम लिया ‘हाथ का पंजा’

Published on

शहडोल ,

टिकट न मिलने से नाराज हो कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले ब्यौहारी विधानसभा के पूर्व विधायक रामपाल सिंह ने ‘घर वापसी’ कर ली. आम आदमी पार्टी में रामपाल सिंह एक सप्ताह भी नहीं टिक पाए.

दरअसल, ब्यौहारी विधानसभा से एक हफ्ते पहले कांग्रेस की जारी सूची में रामपाल सिंह का नाम नहीं था. साल 2013 में विधायक रह चुके रामपाल सिंह इस बार भी टिकट के मजबूत दावेदार थे. लेकिन कांग्रेस ने उनकी जगह युवा चेहरे रामलखन सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया.

इसी बात से नाराज होकर रामपाल सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था. आम आदमी पार्टी ने 21 अक्टूबर को जारी सूची में उन्हें ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. लेकिन 6 दिन बाद ही रामपाल ने आम आदमी पार्टी से किनारा करते हुए कांग्रेस में अपनी वापसी कर ली. रामपाल के अनुसार वे भटक गए थे और अपने घर वापस आ गए हैं.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने सभी 230 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. पार्टी में सूची जारी करने के बाद 7 सीटों पर प्रत्याशियों को बदला भी था. बता दें कि सूबे की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पर्चा भरा जाना है. फॉर्म वापसी 2 नवंबर तक होगी. मतदान 17 नवंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...