भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र साहू झुमरवाला भी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से जीत का आर्शीवाद मांग रहे हैं। उन्होंने शनिवार को वार्ड 63 की कई कालोनियों में जनसंपर्क किया । वह हर कालोनी में कांगे्रस की सरकार बनने की बात कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं हांलाकि इस क्षेत्र में उनका कम संपर्क होने के कारण मतदाताओं को मनाने में वह पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि टिकिट कटने से नाराज कुछ कांगे्रस पदाधिकारी उनका साथ नहीं दे पा रहे हैं। धीरे-धीरे कारवां जुड़ने की उम्मीद की जा रही है ।
