– भाजपा के प्रचार अभियान के दौरान जनता में दिख रहा उत्साह
भोपाल
गोविंदपुरा भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर का गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में श्रीमती गौर शनिवार को वार्ड 57, साकेत मंडल में पहुंची । इस दौरान उन्होंने रविदास मोहल्ला, विश्वकर्मा नगर, बी साकेत नगर, भवानी धाम मंदिर, पिपलिया पंदे खां, पंचपीर बढ़ मोहल्ला, अलकापुरी, साकेत नगर, शक्ति नगर, एकता नगर आदि कालोनियों में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की ।
उन्होंने स्थानीय नागरिको से भेंट कर कहा कि आप सभी के बीच आकर मुझे लग रहा है मैं अपने परिवार के बीच आयी हूं। आप सभी से लगातार संपर्क रहा और आप सभी के साथ से विश्वास से और मार्गदर्शन से ही मैं यहां तक पहुंची हूं इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव की इस घड़ी में मेरा यह परिवार मेरे साथ साथ खड़े होकर इसे अपना चुनाव समझ कर मेरा मार्गदर्शन करते हुए मुझे इस पड़ाव को भी पार कराएंगे। यह चुनाव कृष्णा गौर नहीं भाजपा और कमल निशान लड़ रहा है:
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि हम संगठित होकर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, मैं सुबह से लेकर देर रात तक जनता के बीच जा रही हूं। बुजुर्गों, महिलाओ और युवाओं से गजब का सकारात्मक आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है। जनता जब मुझे मेरे कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए सराहना देती है मन भावविभोर हो जाता है, मैं बार बार दोहरा रही हूं और आज फिर दोहराती हूं कि यह चुनाव कृष्णा गौर नहीं भाजपा और कमल निशान लड़ रहा है, मैं तो पार्टी का एक चेहरा मात्र हूं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे कार्यकर्ताओ का विश्वास मुझ पर परिवार के सदस्यों जैसा है।
