भोपाल
भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुरा विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा गौर का जनमिलन निरंतर जारी है। उन्होंने रविवार को वार्ड 55, साकेत मंडल में गली गली पैदल चलकर लोगों से भाजपा को भरपूर समर्थन देने का आह्वान किया। कृष्णा गौर व भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व समर्थको ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी नें कहा कि आप सभी के जन आशीर्वाद से निश्चित तौर पर जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।
जनमिलन के दौरान स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी नें कहा कि जिस तरह से आप लोगों का प्यार और अभिवादन मिल रहा है मैं आप सब की आभारी हूं। आज आपने अपनी इस बहन का स्वागत गेंदे के फूल के साथ किया है आगामी 17 नवंबर को कमल के फूलों के साथ कर दीजिएगा।
इन स्थानों पर किया जनमिलन
स्टेण्ड बागमुगलिया नई बस्ती, अम्बेदकर पार्क स्टेण्ड बागमुगलिया नई बस्ती, ज्ञानोदय स्कूल स्टेण्ड बागमुगलिया नई बस्ती, नोबल स्कूल स्टेण्ड बागमुगलिया नई बस्ती, बरगद का पेड स्टेण्ड बागमुगलिया नई बस्ती, शोभा पाण्डे स्टेण्ड बागमुगलिया नई बस्ती, कंजर मोहल्ला बाग मुगलिया नई बस्ती 16 एकड़, दीक्षा नगर स्टेण्ड बागमुगलिया नई बस्ती, मिनाक्षी कालोनी बाग मुगलिया, नन्द गांव कालोनी बाग मुगलिया, ऋषिकेश विहार कालोनी बाग मुगलिया, बाग मुगलिया एक्सटेंशन लाहरपुर, लाहरपुर गांव पुराना गांव, शिव मंदिर अरविन्द विहार कालोनी, अरविन्द विहार कालोनी, बाग मुगलिया पुराना गांव, बाग सेवनिया पुराना गांव, जमाई मोल्ला बाग सेवनिया, हितकारिणी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, टंकी वाला ग्राउण्ड, लालटकी पार्ट-1, लालटकी पार्ट-2, छत्तीसगड बस्ती लाल टंकी l
