8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलबाबर आजम का प्राइवेट चैट वायरल, पाकिस्तान में बवाल, PCB अध्यक्ष के...

बाबर आजम का प्राइवेट चैट वायरल, पाकिस्तान में बवाल, PCB अध्यक्ष के लिए लिखी यह बात

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम अपनी किस्मत को कोस रहे होंगे। विश्व कप में लगातार हार से उन्हें जिस तरह से अपने ही देश पाकिस्तान में जलील किया जा रहा है उससे स्थिति बद से बदतर हो गई है। पाकिस्तान की मीडिया में पहले खबर आई कि बाबर आजम सेना को पिछले 5 साल से सैलरी नहीं मिली है। उसके बाद खबर आई कि उनका कॉल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी नहीं उठा रहे हैं। खासकर, बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने अपने कप्तान के कॉल को इग्नोर किया।

अब इस मामले में नया एंगल सामने आया है। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का कहना है कि उन्होंने कॉल नहीं किया था। दरअसल, बाबर की पर्सनल चैट का एक स्क्रीनशॉट पाकिस्तानी टीवी चैनल ARY News ने शेयर किया है। इस चैट में बाबर आजम से पूछा गया- बाबर आजम, टीवी और सोशल मीडिया पर एक और खबर वायरल हो रही है कि आपने अध्यक्ष (जाक अशरफ) को कॉल किया था। उन्होंने आपके कॉल का जवाब नहीं दिया।

इस पर बाबर आजम का जवाब आता है- सलाम सलमान भाई। मैंने तो सर को कोई कॉल नहीं किया। इस पर पाकिस्तानी पत्रकार लिखता है- शुक्रिया। इस चैट के सामने आने के बाद से एक अलग बहस छिड़ गई है। अब कुछ लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि यह बोर्ड की छवि साफ करने के लिए प्लांड खबर है। हालांकि, कुछ लोग इस बात से नाराज हैं कि किसी की पर्सनल चैट को इस तरह से कैसे यूज किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान टीम के लिए विश्व कप का भारत दौरा अभी तक किसी दुस्वप्न की तरह रहा है। पाकिस्तान को भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उसने दो मैच श्रीलंका और नीदरलैंड से शुरुआत में जीते थे, लेकिन भारत से हार के बाद वह पटरी से उतर गया और अब टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है। अपनी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस से लगभग बाहर होने पर पाकिस्तान में क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स काफी गुस्से में हैं। अपने कप्तान सहित तमाम खिलाड़ियों को भला बुरा कह रहे हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...