8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालनेता, अभिनेता और बाबा... बुधनी की जनता को मिलेगा 'टू मच फन',...

नेता, अभिनेता और बाबा… बुधनी की जनता को मिलेगा ‘टू मच फन’, नामांकन के आखिरी दिन दिखी जोरदार झलक

Published on

सीहोर

जिले की ‘हाईप्रोफाइल’ सीट बुधनी इस बार लगातार चर्चा में बनी हुई है। पहले जब मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी को लेकर राज्य में बातें चल रही थीं, तो पूछा जा रहा था कि शिवराज बुधनी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं। जब उनकी उम्मीदवारी तय हुई तो कांग्रेस ने एक्टर विक्रम मस्ताल को यहां से टिकट दे दिया। अब जब नामांकन की आखिरी तारीख आई तो मिर्ची बाबा यहां के रण में उतर गए।

मिर्ची बाबा ने समाजवादी पार्टी की ओर से अपना नामांकन जमा किया है। उन्होंने बुधनी पहुंचकर जमीन पर बैठकर मिट्टी को माथे पर लगाया। ब्राह्मणों ने मत्रोच्चार के साथ उनकी जीत की कामना की। उन्होंने नामांकन भरने के साथ ही क्षेत्र में अपना जनसंपर्क शुरु कर दिया। हाल ही में समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के साथ उन्हें विशेष सीट से चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं। तभी से उनके इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं।

दूसरी ओर सीएम शिवराज ने अपने गृहक्षेत्र में पहुंचकर कुलदेवी की पूजा की। वह सलकनपुर में देवी के दर्शन करने भी पहुंचे। इसके बाद गांव के हनुमान मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की। नामांकन से पहले उन्होंने मां नर्मदा की पूजा भी की। सीएम चौहान ने जिले में अपने गांव जैत का दौरा किया, एक रोड शो किया और जिले में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान काफी भीड़ देखने को मिली।

इसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मस्ताल ने भी अपना नामांकन भर दिया है। उन्होंने भी नामांकन से पहले पूजा अर्चना की और रोड शो किया। कांग्रेस ने उन्हें बुधनी से विधानसभा चुनाव लड़ाया है। उन्हें टीवी सीरियल रामायण में हनुमान के किरदार के लिए जाना जाता है। कुल मिलाकर इस बार बुधनी विधानसभा पर लोगों को टू मच फन देखने को मिलेगा।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...