8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालमाथा टेका और भरा पर्चा...MP की सबसे हाईप्रोफाइल सीट पर उतरे मिर्ची...

माथा टेका और भरा पर्चा…MP की सबसे हाईप्रोफाइल सीट पर उतरे मिर्ची बाबा

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने सपा पार्टी से वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने अपना नामांकन दाखिल किया. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मिर्ची बाबा बुधनी एसडीएम कार्यालय में पहुंचे. सबसे पहले सपा प्रत्याशी ने एसडीएम कार्यालय गेट के सामने माथा टेका और मिट्टी उठाकर माथे पर लगाई. फिर नामांकन दाखिल किया.

मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बुधनी में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. इस सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के प्रत्याशी हैं, तो वहीं कांग्रेस ने ‘रामायण-2’ में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, समाजवादी पार्टी से वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा उम्मीदवार हैं. नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा जिले के बुधनी पहुंचे. जहां उन्होंने एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधा.

मीडिया से चर्चा करते हुए मिर्ची बाबा ने कहा, बड़े दुःख की बात है कि अपने आप को नर्मदा का सपूत बेटा बताने वाले के क्षेत्र में नर्मदा घाट नहीं हैं. बुधनी की जनता अगर मुझे विधायक बनाएगी तो सरकार कोई भी बने, सबसे पहले उच्च कोटि ऐतिहासिक नर्मदा घाट बनाया जाएगा, जिसका विदेश तक नाम होगा. इसके साथ ही यहां फैक्ट्री लगेगी. स्थानीय लोगों को ही रोजगार दिया जाएगा. इसके साथ ही बुधनी को जिला बनाया जाएगा.बता दें कि सूबे की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पर्चा भरा जाना है. फॉर्म वापसी 2 नवंबर तक होगी. मतदान 17 नवंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...