8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालसिंधिया ने फिर दोहरा दिया 2020 वाला सियासी घटनाक्रम, वोटिंग से पहले...

सिंधिया ने फिर दोहरा दिया 2020 वाला सियासी घटनाक्रम, वोटिंग से पहले एक ही झटके में विरोधी चित

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है। टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भक्ति तिवारी बीजेपी में शामिल हो गए। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था। ऐसी ही सियासी घटनाक्रम आज से तीन साल पहले मार्च 2020 में हुआ था जबकि कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। इन दोनों ही घटनाओं का केंद्र बिन्दु ग्वालियर रियासत के ‘महाराज’ कहे जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। सिंधिया ने ही सपा उम्मीदवार को बीजेपी की सदस्यता दिलाई और सिंधिया ने ही मार्च 2020 में कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश से गिरा दी थी।

दरअसल, टीकमगढ़ जिले के जिला पंचायत सदस्य भक्ति तिवारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। वे 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे। खरगापुर विधानसभा सीट से टिकट के लिए जोर लगा रहे थे। टिकट मिलने की उम्मीद कम थी इसलिए कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस ने पार्टी की सदस्यता तो दिलाई लेकिन टिकट नहीं दिया। भक्ति तिवारी ने सपा का हाथ थामा और फिर टिकट भी मिला लेकिन सिंधिया ने खेल कर दिया और अपने समर्थक की घर वापसी करवा दी। सिंधिया के इस कदम के बाद एक बार फिर से 2020 का सियासी घटनाक्रम याद दिला दिया।

कमलनाथ की गिरा दी थी सरकार
दरअसल, 2018 में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनावों में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस के खाते में 114 और बीजेपी के खाते में 109 सीटें आई थीं। कांग्रेस को निर्दलीय और सपा-बसपा का साथ मिला था जिसके बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी। कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। करीब 14 महीने तक सरकार अपना काम करती रही लेकिन मार्च 2020 में सिंधिया ने खेल कर दिया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना लोकसभा का चुनाव हार चुके थे। सिंधिया के पास कोई पद नहीं था ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि कांग्रेस उन्हें प्रदेश अध्यक्ष या फिर राज्यसभा सांसद बना सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद सिंधिया ने मार्च 2020 में कांग्रेस से इस्तीफे का लेटर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। सिंधिया के इस्तीफे के बाद उनके 18 खास विधायक भी कांग्रेस के खिलाफ हो गए

सभी विधायकों ने सिंधिया के समर्थन में अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस भी छोड़ दी। जिस कारण से मार्च 2020 में कमलनाथ की सरकार गिर गई। इसी दौरान सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद राज्य में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनी थी।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...