15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ

बीएचईएल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ

Published on

भोपाल

राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने एवं सुदृढ़ करने के हमारे समर्पण को प्रेत्साहित एवं प्रबल बनाने की दृष्टि से राष्ट्र के साथ बीएचईएल भोपाल यूनिट में मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई । इस अवसर पर प्रशासनिक भवन, तृतीय तल में कार्यपालक निदेशक, राजीव सिंह ने सभी महाप्रबंधक एवं डीआरओ गण को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवाई । जिसका समन्वय बीके सिंह नये महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं एलजीएक्स) द्वारा किया गया ।

इसके पश्चात ब्लॉकों में सभी विभागाध्यक्षों ने भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को कार्यस्थल पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवाई । कारखाने में स्थित उत्पादन समूह जैसे की ट्रान्सफार्मर, टीपीटीएन, डबल्यूटीएम, ईएम, स्विच गियर, थर्मल, फीडर्स समूह विभाग (सीआईएम, पीआरएम,फाउंण्ड्री, टीजीएम) एवं फेब्रिकेशन समूह तथा गुणता, वित्त, मानव संसाधन एवं उद्योगनगरी में स्ठित विभिन्न कार्यालय एवं कस्तूरबा चिकित्सालय में कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई ।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बीएचईएल उद्योगनगरी में जन जागरूकता लाने के लिए एकता रैली का आयोजन किया गया । इस रैली का आयोजन बीएचईएल भोपाल इकाई में पदस्थ सीआईएसएफ कमांडेंट हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में किया गया । जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सीआईएसएफ के जवानों ने भाग लिया ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...