8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपाल'जय और वीरू को बुलाया गया है दिल्ली...' CM शिवराज सिंह चौहान...

‘जय और वीरू को बुलाया गया है दिल्ली…’ CM शिवराज सिंह चौहान ने साधा दिग्विजय-कमलनाथ पर निशाना

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के 18 दिन पहले कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और एमपी के इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला को दिल्ली बुलाया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है. कहा है कि जय और वीरू की जोड़ी है, जिसे दिल्ली बुलाया गया है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह जय और वीरू की जोड़ी है, जिसे दिल्ली बुलाया गया. अब वो कहते हैं कि भाजपा भ्रम फैला रही है, तो दिल्ली क्यों बुलाया जा रहा है? कांग्रेस के जय और वीरू आपस में झगड़ रहे हैं और लूट के माल के लिए ये लड़ रहे हैं. पहले भी 2003 तक मिस्टर बंटाढार ने मध्य प्रदेश को लूटकर तबाह और बर्बाद कर दिया था. 2018 के बाद सवा साल में ही कमलनाथ ने मध्य प्रदेश को लूट का अड्डा बना दिया था. अब झगड़ा इस बात का है कि आगे कौन कितना लूटे. अब दिल्ली भी इसी मुद्दे पर इनसे चर्चा कर रही है.

कमलनाथ को मध्यप्रदेश से लगाव नहीं: शिवराज
वहीं, इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हमला बोलते हुए कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में सब कुछ चौपट कर दिया. अब इसके पलटवार में शिवराज सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी को मध्यप्रदेश से लगाव नहीं है. वह मध्यप्रदेश को बदनाम करते हैं. चौपट प्रदेश कहते हैं और यहां की जनता का अपमान करते हैं.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, कमलनाथ को अगर शिवराज से बैर है तो मेरा अपमान करें. मुझे गालियां दो. मध्य प्रदेश का अपमान क्यों करते हो? मेरे प्रदेश को चौपट कहने वालों चौपट करने की तुम कोशिश करते थे. यह वह धरा है जहां धन संपदा, वन संपदा, खनिज संपदा भरपूर है. इस तरह का अपमान मध्य प्रदेश की जनता नहीं सहेगी

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...