8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालस्वाति से बनी 'शिवाय'... उग आई दाढ़ी-मूंछ, अब परिवार शादी के लिए...

स्वाति से बनी ‘शिवाय’… उग आई दाढ़ी-मूंछ, अब परिवार शादी के लिए ढूंढ रहा लड़की

Published on

बैतूल ,

मध्य प्रदेश के बैतूल से जेंडर चेंज का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने सर्जरी कराकर लड़का बन गई. अब चेहरे पर दाढ़ी-मूछ भी आ गई है और परिवार उसकी शादी के लिए लड़की भी तलाश रहे हैं.संजय कॉलोनी निवासी 30 साल के शिवाय तीन साल पहले तक लड़की था और उनका नाम स्वाति था जो अब लड़का बन गया है. शिवाय का कहना है कि जन्म के बाद जब उसे होश आया तो उसे लड़कों वाली फीलिंग आने लगी.

शुरुआत में उसने छोटे बाल कर लिए और लड़कों की तरह ही खेलना शुरू कर दिया, लेकिन यह सब घर के लोगों को कुछ समय बाद ठीक नहीं लगा. मैं खुद भी अपने लड़की वाले शरीर से खुश नहीं थी.शिवाय ने एक बार यूट्यूब पर आर्यन पाशा को देखा. आर्यन लड़की से लड़का बना और फिर बॉडी बिल्डर बन गया. इसके बाद मैंने भी लड़का बनने की ठान ली. इसके बाद वो अपना जेंडर चेंज कराकर स्वाति से ‘शिवाय’ बन गया.

स्वाति से बना ‘शिवाय’
शिवाय सूर्यवंशी ने बताया कि जेंडर चेंज सर्जरी के तीन स्टेप होते हैं. इसके बाद लड़के से लड़की और लड़की से लड़का बना जा सकता है. दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी कराई है. पहली सर्जरी 2020 में हुई थी उसके बाद तीन साल के अंदर तीन सर्जरी हुई.

‘सर्जरी में आया 10 लाख का खर्चा’
शिवाय ने बताया कि इस सर्जरी में लगभग 10 लाख रुपये खर्च आया है. उसका कहना है कि वह काफी समय से सर्जरी कराना चाहता था. मगर, आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से ऐसा हो नहीं सका. आयुष्मान योजना के तहत भी अब सर्जरी कराई जा सकती है. अब उन्हें लगता है कि जो शरीर उन्हें चाहिए था वह मिल गया है. अब जल्दी लड़की देख कर शादी करेंगे. शिवाय के परिवार में सभी लोग खुश हैं.

मुझे एक और भाई मिल गया: कृष्णा सूर्यवंशी
शिवाय के बड़े भाई कृष्णा सूर्यवंशी ने बताया कि पहले जरूर हमने इसका विरोध किया था, लेकिन बाद में पूरे परिवार ने सहयोग किया. कृष्णा ने बताया कि अब उन्हें एक भाई और मिल गया है. जिससे उन्हें काफी मदद मिल रही है. कृष्णा का कहना है कि वह पहले पांच भाई बहन थे. स्वाति सबसे छोटी बहन थी. अब स्वाति के शिवाय बनने से तीन बहन और दो भाई हो गए हैं.

परिवार के सभी लोग बेहद खुश
शिवाय के दस्तावेज पहले स्वाति नाम से थे सर्जरी के बाद उनके सभी दस्तावेज में भी नाम बदल चुका है. उन्होंने बताया कि सर्जरी करने के बाद कलेक्टर को इस संबंध में सूचना दी थी. कलेक्टर ने एक पत्र दिया था. इसकी सहायता से दस्तावेज में नाम चेंज हो गया है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...