16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलसिर्फ दो पॉइंट से नंबर-1 नहीं बना पाए शुभमन गिल, गेंदबाजी रैंकिंग...

सिर्फ दो पॉइंट से नंबर-1 नहीं बना पाए शुभमन गिल, गेंदबाजी रैंकिंग में भी टॉप पर पाकिस्तानी का कब्जा

Published on

दुबई

पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी बुधवार को वनडे क्रिकेट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। अफरीदी ने सात पायदान की छलांग लगाकर आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पछाड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत में अफरीदी ने 23 रन देकर तीन विकेट लिये। इसी मैच में उन्होंने 100वां वनडे विकेट भी लिया।

सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले बॉलर
शाहीन अफरीदी ने 51 मैचों में इस आंकड़े को छुआ और सबसे तेजी से वनडे विकेटों का शतक पूरा करने वाले वह तीसरे गेंदबाज और पहले तेज गेंदबाज बन गए। इस विश्व कप में वह सात मैचों में 16 विकेट लेकर आस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। भारत के मोहम्मद सिराज रैंकिंग में तीसरे और स्पिनर कुलदीप यादव सातवें स्थान पर हैं। कुलदीप वर्ल्ड कप में शानदार लय में चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह 11वें नंबर पर हैं। गेंदबाजी रैकिंग में टॉप 10 खिलाड़ियों में सिर्फ 42 पॉइंट का ही अंतर है। वहीं बल्लेबाजी में यह 100 से ज्यादा पॉइंट का है। ऐसे में गेंदबाजी रैंकिंग में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है।

बाबर और गिल में दो पॉइंट का अंतर
बल्लेबाजों में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर हैं। वहीं भारत के शुभमन गिल दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। बाबर और गिल में अब सिर्फ दो ही पॉइंट का अंतर है। बाबर के 818 और गिल के 816 पॉइंट हैं। बाबर और गिल दोनों के लिए वर्ल्ड कप 2023 अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। रोहित शर्मा पांचवें और विराट कोहली सातवें स्थान पर है। हरफनमौलाओं की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं। भारत के हार्दिक पंड्या एक पायदान गिरकर 11वें स्थान पर हैं जबकि रविंद्र जडेजा 13वें स्थान पर बने हुए हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...