मुंबई
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में विस्फोटक फॉर्म में चल रहे हैं। वह शुरुआती 10 ओवर में ही मैच में विपक्षी टीम से दूर कर देते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में रोहित शतक से चूके थे। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर दो गेंद पर ही रोहित शर्मा की पारी का अंत हो गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता और सभी को चौंकाते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
चौका मारकर बोल्ड हुए रोहित
रोहित शर्मा ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका के खिलाफ पहली ही गेंद पर चौका मार दिया। लेग स्टंप की गेंद को रोहित ने फाइन लेग की तरफ चौका मारा। लेकिन अगली ही गेंद पर भारतीय कप्तान का डंडा उड़ गया। मधुशंका ने रोहित शर्मा को चौंकाते हुए ऑफ कटर गेंद डाल दिया। रोहित अंदर आती गेंद के लिए तैयार थे लेकिन ऑफ कटर गिरने के बाद बाहर की तरफ गई और भारतीय कप्तान का डंडा उड़ गया। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी ऑफ कटर पर काफी शिकार करते हैं।
https://twitter.com/Memesrrendom/status/1720001132725194859?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1720001132725194859%7Ctwgr%5E9ba748e822d546b545ee4f67e61cbc5148e9fc55%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Ficc-world-cup%2Fnews%2Fwatch-video-rohit-sharma-bowled-by-dilshan-madushanka-india-vs-sri-lanka-world-cup-2023%2Farticleshow%2F104912030.cms
मध्यक्रम को लेने होगी जिम्मेदारी
अभी तक पहले मैच को छोड़कर रोहित शर्मा टीम को तेज शुरुआत दिला रहे थे। ऐसे में मध्यक्रम के लिए आकर खेलना आसान होता था। लेकिन इस मैच में रोहित सस्ते में आउट हो गए। मुंबई की पिच पर बड़े स्कोर बनते हैं। ऐसे में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर दबाव रहने वाला है। टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने के लिए किसी को रोहित जैसी बल्लेबाजी करने पड़ेगी। इसके बाद ही श्रीलंका के गेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सकता है।
रोहित के 400 रन भी पूरे
रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2023 में 400 रन भी पूरे हो गए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। रोहित 400 रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी हैं। क्विंटन डिकॉक के सबसे ज्यादा 545 रन हैं।
