15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भाजपा प्रत्याशी का फूल माला, आतिशबाजी, ढोल नगाढ़ों के साथ फलों से...

भाजपा प्रत्याशी का फूल माला, आतिशबाजी, ढोल नगाढ़ों के साथ फलों से तौल हो रहा है स्वागत

Published on

-कृष्णा गौर के समर्थन में कांग्रेस नेता पक्ष खांबरा नें काँग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

भोपाल

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के जनसंपर्क जारी है । स्थानीय नागरिक भी भाजपा प्रत्याशी का जगह जगह फूल माला, आतिशबाजी, ढोल नगाकों के साथ साथ फलों से तुलादान कर स्वागत किया रहा है । गुरुवार को गोविंदपुरा विधायक व भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें वार्ड क्रं 74 भानपुर मंडल स्थित करारिया चौराहे , इंडस, गायत्री नगर, जमाई मोहल्ला, हनुमान मंदिर, पुराना गांव सांई होम्स, खेजड़ा गांव, महोली, दामखेड़ा, कैलाश नगर फेस 1,2,3,4,5, सेमरा कला पहुंच कर जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान मिल रहे इस आत्मीयतापूर्ण जनाशीर्वाद से अभिभूत भाजपा प्रत्याशी भी नागरिकों को विश्वास दिला रहीं हैं कि वह गोविंदपुरा विधानसभा की समृद्धि व विकास हेतु सदैव समर्पित रहेंगी, जो विश्वास गोविंदपुरा की जनता उनके प्रति प्रदर्शित कर रही है उस विश्वास पर वह सदैव खरा उतरेंगी।

कृष्णा गौर के समर्थन में कांग्रेस के नेता पक्ष खांबरा नें कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
गोविन्दपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर को समर्थन प्रदान करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पक्ष खांबरा नें भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं डबल इंजन सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर आज सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में फ़ॉर्म वापस लेकर भाजपा परिवार में शामिल हो गए।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...