13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में BJP ने केंद्रीय मंत्री और सांसदों को विधानसभा चुनाव...

मध्य प्रदेश में BJP ने केंद्रीय मंत्री और सांसदों को विधानसभा चुनाव में क्यों उतारा? CM शिवराज ने बताया

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा मिशन समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण है, इसके लिए विकसित मध्य प्रदेश का निर्माण करना है. हमारा लक्ष्य कुर्सी नहीं है, बल्कि हमारा टारगेट बड़े मिशन की पूर्ति करना है. हमारी पार्टी तय करती है कि किसे कहां काम करना है. ऐसे में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा मायने नहीं रखती. उन्होंने कहा कि हमारी सहमति थी कि इस चुनाव में बड़े नेताओं को भी उतारा जाए. सब कुछ बात करके तय हुआ है.

शिवराज सिंह चौहान ने आजतक से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने ओबीसी के लिए बहुत काम किया है, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति करती है. साथ ही कहा कि मैं एमपी में मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहा हूं, लेकिन पीएम मोदी हमारा चेहरा हैं. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधानसभा का टिकट देकर मैदान में क्यों उतारा, इस सवाल के जवाब में शिवराज सिंह ने कहा कि ये बीजेपी की रणनीति है कि हमारे सभी प्रमुख नेता चुनाव लड़ें, उनका क्षेत्र में अपना प्रभाव और समर्थन है. इसलिए पार्टी ने उन्हें मैदान में उतारा है.

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस अजब-गजब हो गई है. दिल्ली में सोनिया गांधी, खड़गे और राहुल-प्रियंका की कांग्रेस है, लेकिन मध्य प्रदेश में बाप-बेटों की कांग्रेस हो गई है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ अपने बेटों को स्थापित करने में लगे हैं. टिकट वितरण में उनके बेटे ही टिकट एनाउंस कर रहे हैं. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि छिंदवाड़ा में एक नेता के बेटे ने जिले के कैंडिडेट का नाम घोषित कर दिया. फिर बाद में कहासुनी हुई. जब लोगों ने कमलनाथ से इस बारे में कहा कि गलत टिकट बांटे गए हैं, तो उन्होंने कहा कि कपड़े फाड़ने हैं तो दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के फाड़ो. कितनी भी जय-वीरू बनने की जोड़ी बनने की कोशिश करें, लेकिन मन में कटुता है.

शिवराज सिंह चौहान ने एक रैली में कहा था कि जब ये भैया चला जाएगा तो बहुत याद आएगा. इस बारे में उन्होंने कहा कि मेरा बहनों से आत्मीय रिश्ता है. पूरे प्रदेश में बहन और बेटियां जानती हैं कि मेरे मन में उनके लिए सच्चा आदर का भाव है, उनकी जिंदगी बदलने के लिए मैंने गंभीरता से प्रयास किए हैं. ये ह्रदय का रिश्ता है.

एमपी में महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय लिखा गया है. यहां बेटे-बेटियों की पढ़ाई और रोजगार की चिंता, किसान सम्मान निधि से लेकर सिंचाई तक और फसलों के उचित दाम देने का अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि मां-बहन और बेटी आधी आबादी है. आधी आबादी को पूरा न्याय मिले, इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना और कन्यादान योजना बनाई. ये सब वोट के लिए नहीं किया.

2018 की गलतियों से क्या सीखा और इस बार कितनी सीटें बीजेपी को मिलेंगी, इस सवाल के जवाब में सीएम शिवराज ने कहा कि पिछली बार कांग्रेस भ्रम फैलाने में सफल हो गई थी, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. लेकिन अब जनता की आंखों में बीजेपी के लिए सिर्फ प्यार है. बीजेपी इस बार सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...